बिग बॉस 12 शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और भजन सिंगर अनूप जलोटा की चर्चा हर तरफ हो रही है । शो में अनूप अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ पहुंचे हैं । जसलीन, अनूप की स्टूडेंट भी हैं । गुरु-शिष्य की ये जोड़ी करीब 3 साल से रिलेशन में है । इस बात का खुलासा दोनों ने बिग बॉस में आने पर ही किया ।
37 साल छोटी गर्लफ्रेंड बनाने से पहले 3 शादियां कर चुके हैं अनूप जलोटा, चौथी पत्नी पर बना है सस्पेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भजन सिंगर का अपने से इतनी छोटी लड़की को डेट करना, दर्शकों को समझ में नहीं आ रहा है । हालांकि अनूप की जिंदगी में जसलीन से पहले भी कई प्यार आ चुके हैं । 65 साल के अनूप की तीन शादियां हुईं और तीनों ज्यादा समय तक नहीं चल पाईं।
सबसे पहले अनूप की जिंदगी में गुजराती गर्ल सोनाली सेठ, प्यार बनकर आई थीं । सोनाली, अनूप की स्टूडेंट थीं । दोनों के घरवालों को इनके रिश्ते से खुश नहीं थे । दोनों को अपने प्यार के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी । आखिरकार फैमिली के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी कर ली ।
#BB12 Promo!
HMs discussing
.@anupjalota and #Jasleenpic.twitter.com/qMqD4nyOxY
'अनूप एंड सोनाली जलोटा' के नाम से दोनों ने लंबे समय तक म्यूजिक कंसर्ट किए । फिर दोनों के बीच खटपट के चलते उन्होंने अलग होने का फैसला लिया । तलाक के बाद सोनाली ने रूप कुमार राठौर से शादी कर ली । वहीं अनूप को अपना नया प्यार मिल गया ।
इस बार अनूप ने अरेंज मैरिज करने का फैसला लिया। अनूप ने बीना नाम की एक लड़की से शादी कर ली । बीना के साथ भी अनूप का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला । ये रिश्ता भी तलाक पर जाकर खत्म हुआ । भजन सम्राट एक बार फिर अकेले हो गए थे ।