{"_id":"5c17ce4ebdec22571a17bcf0","slug":"bigg-boss-12-dipika-kakar-and-sreesanth-fight-before-2-week-of-finale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: फिनाले से 2 हफ्ते पहले भाई-बहन में आई खटास, मुद्दा बनी ये बड़ी बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: फिनाले से 2 हफ्ते पहले भाई-बहन में आई खटास, मुद्दा बनी ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dipika kakar and Sreesanth
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के विवादित शो बिग बॉस 12 धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बीच शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट का मुकाबला बेहद कड़ा होता जा रहा है। वहीं फिनाले से दो हफ्ते पहले घर में अपने भाई-बहन के रिश्ते से खूब चर्चा बटोर चुके दीपिका और श्रीसंथ के बीच लडाई देखने को मिली है।
2 of 5
Bigg Boss
- फोटो : twitter
बिग बॉस 12 में इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फायर ब्रिगेड टास्क के जरिए इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू हुई है। इस टास्क में गॉन्ग बजने के बाद दो घरवाले इस फायर ब्रिगेड के अंदर जाते हैं। इसके अंदर घरवालों की फोटो लगी होती है। घरवालों को आपसी सहमती से किसी एक कंटेस्टेंट की फोटो को जलाया।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : twitter
फिलहाल आज की नोमिनेशन प्रक्रिया आधी हो चुकी है।नोमिनेशन टास्क के तीन राउंड होंगे और हर राउंड में ग्रुप बदले जाएंगे। जिस घरवाले की फोटो तीन बार से ज्यादा जलेगी वह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट होंगे। साथ ही बचे हुए अन्य सदस्य सीधा टिकट टू फिनाले जीत जाएंगे।नोमिनेशन टास्क से पहले श्रीसंथ और दीपिका के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
दरअसल, श्रीसंथ ने दीपिका से कहा- मुझे सिर्फ 6 वोट मिलेंगे वह भी मेरे घर देंगे। वह कहते हैं कि आप सबको तो लाखों-करोड़ों वोट मिलते हैं। फिनाले केवी (करणवीर बोहरा) और दीपिका के बीच होगा। ये दोनों कलर्स चैनल के चेहरे हैं। श्रीसंथ की इस बात से दीपिका भड़का जाती हैं और शो के इन बहन-भाई के बीच तगड़ी झड़प हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
आपको बता दें कि फिनाले के लिए अब दीपिका, श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सुरभि राणा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी और सोमी खान बचे हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वॉर एपिसोड में बिग बॉस के घर से रोहित सुचांती बेघर हुए हैं। रोहित ने बिग बॉस 12 के 5वें हफ्ते में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। थोड़े ही समय में उनकी घर में कई लोगों से दोस्ती हुई तो कई लोग दुश्मन भी बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।