'बिग बॉस' का 'वीकेंड का वार' घरवालों पर भारी पड़ने वाला है। कुछ प्रोमो वीडियो सामने आए हैं जिससे यह तो साफ हो गया है कि सलमान खान घरवालों पर काफी भड़के हुए हैं जिस वजह से वह उनकी जमकर क्लास लगाएंगे। इसके साथ ही घरवाले उस जोड़ी को कटघरे में लेकर आएंगे जिसे 'बिग बॉस' की सबसे मजबूत जोड़ी कहा जा रहा था।
बिग बॉस 12: घरवालों के आरोप सुनकर दीपक ठाकुर ने खोया आपा, सलमान के सामने कह देंगे बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस' के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि उर्वशी और दीपक कटघरे में खड़े हुए हैं और घरवालों के आरोपों का सामना कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान दीपक से कह रहे हैं कि 'घरवालों ने आप लोगों पर आरोप लगाया है कि दीपक शो में बहुत सारा मक्खन लेकर आए हैं और किसी न किसी पर लगाते हुए दिखाई देते हैं इसके बाद पीठ पीछे बुराई करते हैं।'
Katghare mein khade #DeepakThakur, kya bacha paaenge khudko gharwalon ke aaropon se? Watch #WeekendKaVaar with @BeingSalmanKhan tonight at 9 PM. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/zn0EKbD97p
वीडियो में आप देखेंगे कि दीपक घरवालों के इन आरोपों को सुनकर गुस्से से तिलमिला जाते हैं और अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेइमानी बताते है। दीपक कहते हैं - 'इनमें से कोई भी ऐसा नहीं है जिसके मुंह पर मैंने यह नहीं कहा हो कि वह कैसा है। तभी सलमान कहते हैं कि मक्खन वाली बात तो घरवाले खुद ही बताएंगे।'
वीडियो में दिखाया गया है कि सबा कहती हैं - 'दिन का एक टॉर्गेट बनाते हैं। जैसे आज का टॉर्गेट है करणवीर तो दिनभर उनसे चिकनी चुपड़ी बाते करते हैं। तभी सोमी कहती हैं कि अकेले में यह अक्सर बुराई करते हुए पकड़े जाते हैं, बाद में कहते है कि मैं तो सच बोलता हूं। तभी करणवीर कहते हैं कि आपने मेरी बुराई करते हुए सुना, और अगर बुराई की तो वह मक्खनबाजी कैसे हुई?'
करणवीर की बात का जवाब देती हुए सबा कहती हैं -'अभी आप उनके लिए सबसे अच्छे हुए, उसके बाद श्रीसंथ और फिर रोमिल। तभी सलमान दीपक से कहते हैं कि आपने उनके मुंह पर बोला है ना, पीठ पीछे बुराई भी की है। तो फिर सुन लो।' इस प्रोमो वीडियो को देखकर इतना तो साफ हो गया है कि 'वीकेंड का वार' के बाद घर में हंगामा मचना तय है।