फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: सलमान के आने से घरवालों को लगेगा 440 वोल्ट का झटका, आज होगा डबल एविक्शन

Sat, 29 Sep 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
bigg boss double eviction and weekend ka vaar
salman khan

बिग बॉस 12 में आज रात (29 सितंबर) को 'वीकेंड का वार' होगा और शो में सलमान खान दस्तक देंगे। सलमान खान शो में अपनी ही फिल्म का गाना भी गाएंगे। सलमान कुछ इस अंदाज में गाना गाएंगे 'लगे 440 वोल्ट छूने से मेरे'। बता दें कि सलमान ने कहा है कि आज डबल एविक्शन होगा यानी एक जोड़ी और एक सिंगल कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाला है...

bigg boss double eviction and weekend ka vaar
tv show

जी हां, कलर्स के ट्विटर हैंडल पर आई वीडियो के मुताबिक, सलमान खान ने साफ कर दिया है कि आज डबल एविक्शन होगा। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दीपिका, कृति-रोशमी, करणवीर और रोमिल-निर्मल की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। ऐसे में नॉमिनेट हुए इन सभी कंटेस्टेंट्स की सांस में सांस अटकी हुई हैं।

bigg boss double eviction and weekend ka vaar
bigg boss jail

आपको बता दें कि जोड़ीदार रोमिल-निर्मल और दीपिका घर की काल कोठरी में टास्क को ईमानदारी से ना करने की सजा काट रहे हैं। सलमान के शो में आने के बाद जेल में बंद इन कंटेस्टेंट्स को भी बाहर निकाल दिया जाएगा। शो के मुताबिक देखा जाए तो कृति-रोशमी और रोमिल-निर्मल में से किसी एक जोड़ी का आज रात बिग बॉस का सफर खत्म हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss double eviction and weekend ka vaar
tv show

वीकेंड का वार में सिर्फ एविक्शन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी देखने को मिलेंगे जिसमें आयुष्मान खुराना और तबू आज रात शो में मस्ती करते नजर आएंगे। बता दें कि आयुष्मान अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंधाधुन' की प्रमोशन के लिए शो में पहुंचेंगे। उनके साथ फिल्म में राधिका आप्टे और तबू मुख्य किरदार में होंगी।

विज्ञापन
bigg boss double eviction and weekend ka vaar
tv show

इस दौरान सलमान के साथ मिलकर तबू कंटेस्टेंट शिवाशीष के ब्रांडेड कपड़ों पर कमेंट्स कसेंगी और आयुष्मान श्रीसंथ चुस्की बेचते नजर आएंगे। कुल मिलाकर आज रात का शो बड़ा ही सरप्राइज भरा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed