{"_id":"5b9f8569867a557e876d8e4b","slug":"bigg-boss-12-just-after-entry-jasleen-matharu-splits-from-anup-jalota-choose-single-bed-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 : घर में एंट्री करते ही अनूप जलोटा से कैसे अलग होंगी जसलीन? वजह भी जान लीजिए 3","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 : घर में एंट्री करते ही अनूप जलोटा से कैसे अलग होंगी जसलीन? वजह भी जान लीजिए 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस-12 शुरू होते ही जिस चीज ने पूरे देश को चौंकाया है वो है भजन सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा का अपनी गर्लफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर जसलीन मथारू के साथ आना। इन दोनों की जोड़ी से सलमान भी हैरान हुए बिना नहीं रह सके। आज रात को आने वाले एपिसोड में बहुत कुछ चौंकाने वाला होगा। जसलीन आज ही अनूप जलोटा से कैसे दूर दूर हो जाएंगी, तीन कारण इस बात को स्पष्ट करने के लिए काफी हैं। जानिए, आगे की स्लाइड में..
2 of 6
anup jalota and jasleen
घर के अंदर जाने के बाद अनूप जलोटा ने घरवालों से किया अपना भजन सुनाने का वादा पूरा किया। वहीं जसलीन ने अपने पार्टनर जलोटा के साथ कुछ ऐसा कर दिया जो दर्शकों को तो हैरान करेगा ही लेकिन उससे ज्यादा सकते में अनूप जलोटा आ गए। घर में पहुंचने के बाद जसलीन और अनूप जलोटा को बेड चुनने को कहा गया तो जसलीन ने कुछ ऐसा किया कि अनूप देखते ही रह गए। जसलीन तुरंत दीपिका कक्कड़ के बगल वाला सिंगल बेड चुन लिया।
3 of 6
anup jalota and jasleen
इसके बाद अनूप बड़े ही बेसहाय नजर आए। अनूप जलोटा ने जसलीन से कहा- 'मैं दूर हो गया हूं।' उसके बाद जसलीन ने उनसे कहा कि वो तब तक इंतजार करें जब तक आपको बेड शेयर करने के लिए नया पार्टनर न मिल जाए। इसी बीच देखा जा रहा है कि जसलीन घर के अंदर जाते ही अनूप जलोटा से दूर रहने लगी हैं। वह लड़कियों से गॉसिप करने में बिजी देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
anup jalota
वहीं घरवाले इन दोनों की केमिस्ट्री को देखकर बड़े कन्फ्यूज हैं और नॉमिनेशन के वक्त इनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछते भी दिखेंगे। आज रात आप देखेंगे कि जहां अनूप जसलीन को अपनी गर्लफ्रेंड ही बता रहे हैं वहीं जसलीन इस रिलेशनशिप पर बात करने को तैयार नहीं दिख रहीं। वहीं हितेन तेजवानी भी आज रात के शो में मॉडरेटर के तौर पर घर में एंट्री लेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
anup jalota and jasleen
दर्शकों को ये जोड़ी सबसे ज्यादा मजेदार लगी । हालांकि सलमान खान उनकी की उम्र के फासले को लेकर अनूप जलोटा का मजाक उड़ाते दिखे । अनूप हमेशा से भजन गाते हैं । फिर अचानक दर्शकों के सामने उनकी ऐसी छवि आना काफी शॉकिंग था । वहीं जसलीन गाना गाने में माहिर हैं । साथ ही काफी बोल्ड भी हैं । अनूप जलोटा के बारे में तो सभी जानते होंगे लेकिन आज हम उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन के बारे में बात करते हैं । जसलीन मुंबई में पली-बढ़ी हैं । वो एक एक्टर, सिंगर और परफॉर्मर भी हैं । जसलीन ने 11 साल की उम्र से क्लासिकल और वेस्टर्न संगीत की शिक्षा लेनी शुरू की थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।