सलमान खान के 'वीकेंड के वार' में भले ही अभी एक दिन बाकी है लेकिन फैंस में इस बात की उत्सुकता है कि आखिर इस हफ्ते घर से बेघर कौन होगा। इस बार घर से बेघर होने के लिए 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। इस हफ्ते दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, जसलीन मथारू और मेघा धड़े नॉमिनेट हैं। तो चलिए आपको 'वीकेंड के वार' से पहले बताते हैं कि इस हफ्ते घर से कौन बाहर चला जाएगा।
इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगा ये मजबूत कंटेस्टेंट, इसके बारे में सलमान को भी नहीं कानों कान खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्यों में देखा जाए तो ज्यादातर फैंस जसलीन मथारू को वीक कंटेस्टेंट के तौर पर देखते हैं। यहां तक कि घरवाले भी कई बार कमजोर कंटेस्टेंट में जसलीन मथारू का नाम कई बार लिया है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि इस बार घर से जसलीन बाहर हो सकती हैं। हालांकि जो वोटिंग लिस्ट सामने आई है वह दर्शकों को हैरान जरूर कर सकती हैं।
'बिग बॉस' वोटिंग लाइन के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट दीपिका कक्कड़ को मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक दीपिका 30.09% फीसदी वोट के साथ दीपिका पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर दीपक ठाकुर हैं जिन्हें 24.45% फीसदी वोट मिले हैं। जबकि तीसरे नंबर पर रोमिल चौधरी हैं। आंकड़ों के मुताबिक रोमिल चौधरी को 24.13% फीसदी वोट मिले हैं। अगर आप दीपक और रोमिल के वोट देंखे तो दोनों में काफी कम वोट का अंतर नजर आ रहा है।

पांचवें नंबर पर जसलीन मथारू हैं जिन्हें इस हफ्ते 12.98% फीसदी वोट मिले हैं। जबकि छठे नंबर पर मेघा धड़े हैं। इस वोटिंग लिस्ट के आधार पर इस बार घर से मराठी 'बिग बॉस' की विजेता मेघा धड़े घर से बाहर जा सकती हैं। दरअसल, मेघा धड़े ने 'बिग बॉस सीजन 12' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में मेघा के आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह कुछ कमाल दिखा पाएंगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
मेघा घर में गुमनाम चेहरा बनकर रह गई हैं। यहां तक कि सलमान खान ने भी उनसे यह बात कही थी कि वह घर में कही भी दिखाई नहीं दे रहीं। इसके बाद मेघा को घर में दीपक के ऊपर थूकते हुए देखा गया इसके अलावा जूता फेंकते हुए भी दिखाई दी थीं। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि दीपक के प्रति मेघा का व्यवहार दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
नोट- अमर उजाला इन वोटिंग आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। यह आंकड़े 'बिग बॉस' वोटिंग ऑनलाइन से लिए गए हैं।