फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: शो शुरू होने से पहले आया एक और प्रोमो, पूरी मस्ती में जमकर नाच रहे सलमान खान

Sat, 15 Sep 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 one more promo launched before starting the show
TV Show

टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 12 वां सीजन कल 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में शो का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 50 सेकंड का है जिसमें सलमान अपनी फिल्म के दो गानों पर बारी-बारी से नाचते नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं और क्या-क्या खास है इस प्रोमो वीडियो में...

bigg boss 12 one more promo launched before starting the show
TV Show
सबसे पहले बता दें कि ये प्रोमो वीडियो बिग बॉस 12 के घर के अंदर ही शूट हुआ है जिसमें घर पहले से और भी ज्यादा मजेदार और सुंदर लग रहा है। इसमें सलमान घर के स्विमिंम पुल के पास लड़कियों के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। 
bigg boss 12 one more promo launched before starting the show
TV Show

सलमान अपनी फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'मुझसे शादी करोगी' के गानों पर मस्ती करते दिख रहे हैं। सलमान खान का ये प्रोमो रात को शूट हुआ है क्योंकि घर के बाहर अंधेरा है और दीवारों के चारों ओर लगी लाइटें चालू हैं। यानी कि सलमान फिल्म 'भारत' के साथ-साथ बिग बॉस को भी टाइम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 one more promo launched before starting the show
TV Show

बता दें कि आज ही पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का प्रोमो आया है और इस प्रोमो में श्रीसंत कह रहे हैं - 'मेरे लिए जिंदगी हमेशा एक क्रिकेट का मैदान थी लेकिन अब मुझे बनना है बिग बॉस के घर का सुल्तान। श्रीसंत की रियलिटी शो में यह पहली पारी नहीं है इससे पहले वह 2 और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। श्रीसंत 'झलक दिखला जा सीजन 7' और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुके हैं। वहीं एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें नेहा पेंडसे गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
bigg boss 12 one more promo launched before starting the show
Sreesanth and Neha Pendse

इस प्रोमो में उनका चेहरा न दिखाकर पहचान को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है - 'अब होगा धमाल और मचेगी धूम, तैयार रहो बिग बॉस सीजन 12 की रात के लिए।' इन 2 प्रोमोज के अलावा टेली स्पाइस ने 'बिग बॉस' सीजन 12 की दो और जोड़ियों के नाम का खुलासा किया है। टेली स्पाइस के ट्वीट के मुताबिक रोडीज की पूर्व प्रतियोगी रह चुकीं सुरभी राना और कृति वर्मा भी सेलिब्रिटी जोड़ी के तौर पर घर में एंट्री लेंगी। इसके अलावा रोशमी बनिक और मित्तल जोशी बतौर कॉमनर शो में हिस्सा लेंगे। ट्वीट के मुताबिक रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में इस कॉमनर जोड़ी के नाम का ऐलान किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed