{"_id":"5b9cce40867a557eb603189c","slug":"kbc-10-contestant-sonali-dudhal-used-to-beat-molester-in-bus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: हॉट सीट पर बैठीं सोनाली की ये बात सुन अमिताभ बोले- 'छाती चौड़ी हो गई हमारी'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: हॉट सीट पर बैठीं सोनाली की ये बात सुन अमिताभ बोले- 'छाती चौड़ी हो गई हमारी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केबीसी 10 में महाराष्ट्र के एक स्कूल में चपरासी की नौकरी करने वाली सोनाली दुधाल ने अपनी जिदंगी की कहानी और बचकानी हरकतों से शो के होस्ट अमिताभ का दिल जीत लिया। सोनाली ने बताया कि कैसे उन्होंने लंबा सफर तय करके खुद को काबिल बनाया है। बता दें कि सोनाली बस में कंडक्टरी भी कर चुकी हैं और इस दौरान उन्होंने बस में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले कई बदमाशों को धूल चटाई है...तो आइए जानते हैं उनके इस सफर के बारे में...
2 of 5
kbc 10
सबसे पहले बता दें कि सोनाली का सपना है कि वह स्कूल टीचर बने लेकिन आज वह उसी स्कूल में चपरासी की नौकरी कर रहीं हैं जिसमें वह टीचर बनना चाहती हैं। लेकिन चपरासी बनने से पहले वह बस में कंडक्टर की नौकरी भी कर चुकी हैं।
3 of 5
kbc 10
शो में सोनाली ने कंडक्टरी के अपने काम से जुड़ा अनुभव शेयर करते हुए बताया, ' महिला कंडक्टर को देखकर बस में कुछ लोग परेशान करने की कोशिश करते थे। कभी पैर अड़ा देते तो कभी धक्का दे दिया करते थे लेकिन सोनाली ने इसका डटकर मुकाबला किया। उन्होंने बताया कि वह छेड़खानी करने वालों के मुंह पर बेल्ट मारकर सबक सिखाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
सोनाली के सामने बैठे अमिताभ बच्चन इसे बहुत ध्यान सुन रहे थे और फिर कहा कि आपकी ये बातें सुनकर छाती चौड़ी हो गई। बता दें कि इस दौरान सोनाली हॉट सीट पर बैठकर 12 लाख 40 हजार रुपये जीत चुकी थीं। लेकिन सोनाली को और भी ज्यादा पैसे जीतने की लालसा थी। इसलिए उन्होंने बिग बी के बार-बार चेतावनी देने पर भी बिना सोचे समझे 13वें प्रश्न का उत्तर गलत दे 9 लाख रुपये गवां दिए।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
बता दें कि 13वें सवाल पर सोनाली पर कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थीं फिर भी उन्होंने बिना किसी डर के उत्तर दे दिया। बता दें कि इस गलत उत्तर की वजह से वह 12 लाख 40 हजार से 3 लाख 20 हजार रुपये की रकम पर आ गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।