{"_id":"5b9cc47e867a557eb341467f","slug":"kaun-banega-crorepati-season-10-kajol-and-robin-hood-army-neil-ghosh-in-amitabh-bachchan-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: 'रॉबिनहुड आर्मी' के साथ एक्ट्रेस काजोल ने अपनाई किस्मत, जीती रकम इस संस्था को दी दान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: 'रॉबिनहुड आर्मी' के साथ एक्ट्रेस काजोल ने अपनाई किस्मत, जीती रकम इस संस्था को दी दान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
KBC 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति' में हर दिन अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर लोग अपनी किस्मत आजमाते है। इस बार बिग बी के मेहमान 'रॉबिनहुड आर्मी' के कमांडर नील घोष और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बनीं। शो के दौरान दोनों खुद के लिए नहीं बल्कि एक संस्था के लिए खेले और मिली रकम दान कर दी।
Kajol and Neil Ghosh
'कौन बनेगा करोड़पति' का यह एपिसोड शुक्रवार को टेलीकास्ट हुआ था। इस शो के दौरान अमिताभ बच्चन के सामने भी हॉट सीट पर काजोल और आर्मी कमांडर नील घोष बैठे थे। शो के दौरान नील ने बताया कि उनकी 'रॉबिनहुड आर्मी' गरीब बच्चों को भोजन देने का काम करती है। इस काम में काजोल भी उनकी मदद करती है। इसी वजह से वह केबीसी 10 में उनके साथ आई थीं।
kajol in kbc
नील घोष और काजोल ने शो के दौरान 1.60 लाख रुपए जीते। शो से जीती गई इस रकम को नील एक अन्य संस्था को दान करने की बात कही थी। शो के टेलीकास्ट होने से पहले एक प्रोमो भी सामने आया था जिसमें 'रॉबिनहुड आर्मी' के वॉलेंटियर्स बच्चों को पढा़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं शो के दौरान नील घोष ने बताया कि 'रॉबिनहुड आर्मी' से कई डॉक्टर्स भी जुड़े हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सभी वॉलेंटियर्स अपने खाली समय में लोगों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonali
इन दोनों के बाद हॉट सीट पर सोनाली दुधल बैठीं। हॉट सीट पर बैठकर 12 लाख 40 हजार रुपये जीत चुकी थीं। लेकिन सोनाली को और भी ज्यादा जीतने की लालसा थी। इसलिए उन्होंने बिग बी के बार-बार चेतावनी देने पर बिना सोचे समझे 13वें प्रश्न का उत्तर गलत दे 9 लाख रुपये गवां दिए। जिससे वह 3 लाख 20 हजार पर आ गईं। सोनाली एक स्कूल में चपरासी की नौकरी करती हैं और उनका सपना है कि वह एक टीचर बने। इसके लिए वह जब भी समय मिलता है पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
sonali
'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान सोनाली ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें लोगों से शेयर की। सोनाली ने बताया कि उन्होंने घर के लिए 5 लाख का लोन लिया है। शो में जीती गई रकम से वह उस लोन को चुका सकती थी लेकिन अधिक पैसे की लालसा ने उनके इस सपने को तोड़ दिया।