'बिग बॉस 12' में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है हर दिन का ये ड्रामा लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। मेकर्स पर इसका दबाव रहेगा कि वो शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव करें जिससे फिर से दर्शकों की पसंद बन जाए।
टीआरपी की दौड़ में धड़ाम से गिरा 'बिग बॉस 12', अनुराग-प्रेरणा के आगे नहीं टिक पाए सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' के मेकर्स शो को मजेदार बनाने के लिए अनूप और जसलीन की जोड़ी लेकर आए लेकिन ऐसा लग रहा है दर्शकों को पर्दे पर उनका रोमांस जम नहीं रहा है। तभी तो तीसरे हफ्ते आकर 'बिग बॉस 12' टीवी की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गया है।
दरअसल, 39वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। दर्शकों को बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट की लड़ाई से ज्यादा अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी 'कहानी जिंदगी की 2' में ज्यादा इंटरेस्ट है। लंबे इंतजार के बाद जब ये शो शुरू हुआ तो दर्शकों ने भी इसे खूब प्यार दिया और पहले ही हफ्ते टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही।
'कहानी जिंदगी की 2' ही नहीं एकता कपूर का दूसरा सीरियल 'नागिन' इस लिस्ट में टॉप पर है। 'नागिन' को शुरू हुए 3 महीने होने वाले हैं लेकिन ये अपनी पोजीशन पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। बता दें कि टीवी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल हर हफ्ते टीवी शोज की रैकिंग जारी करता है।
टॉप 10 शोज की लिस्ट-
1. नागिन 3
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. कुंडली भाग्य
4. कुल्फी कुमार बाजेवाला
5. कुमकुम भाग्य
6. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
7. कौन बनेगा करोड़पति
8. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की
9. उड़ान
10. कसौटी जिंदगी की 2