{"_id":"5ba86a33867a557f5e02cb6e","slug":"bigg-boss-12-salman-khan-not-eliminated-any-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' के इतिहास में सबसे बड़ा फैसला, पहले हफ्ते नहीं आउट हुआ कोई कंटेस्टेंट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस' के इतिहास में सबसे बड़ा फैसला, पहले हफ्ते नहीं आउट हुआ कोई कंटेस्टेंट
Mon, 24 Sep 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 12' में पहले हफ्ते का वीकेंड का वॉर में वरुण धवन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। उन्होंने 'बिग बॉस' के सेट पर रैप भी किया। वो अपनी फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। जो 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस दौरान वरुण ने सलमान खान को मेड इन इंडिया जैकेट गिफ्ट किया। वरुण ने घरवालों से एक टास्क भी करवाया।
2 of 5
bigg boss 12
घर में पहुंचकर वरुण ने मेड इन इंडिया नाम के टास्क में दोनों टीमों के कप्तान क्रमश: श्रीसंत और सोमी को बनाया। टास्क के मुताबिक सिंगल्स और जोड़ियों को हाथ से सिलाई करके तकिया बनाना था। जो टीम सबसे ज्यादा परफेक्ट तकिया बनाएगी उसे विजेता घोषित किया जाएगा। इस दौरान सृष्टि रोड जोड़ियों की टीम पर गुस्सा होने लगीं। सृष्टि ने कहा कि जोड़ियों में लोग ज्यादा है इसलिए वो सिंगल्स पर हावी हो रहे हैं।
3 of 5
bigg boss 12
दोनों कप्तानों को टीम द्वारा बनाए गए तकियों को जज करना था। श्रीसंत ने बताया कि जोड़ियों की टीम ने 3 तकिये बनाए हैं वहीं सोमी ने बताया कि सिंगल्स की टीम ने 1 तकिया बनाया है। जोड़ियों की टीम के जीतने पर उन्हें अनूप जलोटा ने एक ट्राफी से सम्मानित किया। घर में सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी का तमगा जसलीन को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
टास्क के बाद वीकेंड का वॉर एपिसोड में सुल्तानी अखाड़ा भी हुआ। सलमान ने बताया कि सुल्तानी अखाड़े में दो राउंड होंगे। इस दौरान सिंगल्स टीम की ओर से दीपिका और सृष्टि थीं वहीं जोड़ियों में सबा और सोमी थीं। टास्क में सिंगल्स की टीम विजयी रही और दीपिका-सृष्टि को स्पेशल पावर भी मिली। उन्हें अगले एलिमिनेशन तक घर का कोई काम नहीं करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
इसके बाद एलिमिनेशन का वक्त आया तो सलमान खान ने बताया कि 'बिग बॉस' सीजन 12 के पहले हफ्ते में कोई भी कंटेस्टेंट बाहर नहीं होगा। इस हफ्ते तीन जोड़ियों को नॉमिनेट किया गया था। सौरभ-शिवाशीष, रोशमी-कृति और सबा-सोमी में से किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना था लेकिन सलमान ने ऐलान किया कि इस हफ्ते घर से किसी को भी बाहर नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।