फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

41 की उम्र में दुल्हन बनीं ये फेमस टीवी एक्ट्रेस, पति के साथ सामने आई पहली तस्वीर

Sun, 23 Sep 2018 04:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Television actress Sucheeta Trivedi married at the age of 41 with Nigam patel
Sucheeta Trivedi

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी ने 41 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गई है। सुचिता ने शादी करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजदूगी में निगम पटेल से की। शादी गुजरात के भावनगर में हुई जबकि हल्दी सेरेमनी की रस्म मुंबई में हुई थी। शादी की तस्वीरें सुचिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Television actress Sucheeta Trivedi married at the age of 41 with Nigam patel
Sucheeta Trivedi

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में सुचिता की बहन उन्हें तैयार करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस खास दिन पर मेकअप से लेकर स्टाइल तक सब कुछ सुचिता की बहन ने किया था। इस खास मौके पर सुचिता लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने माथा पट्टी के साथ गले में ही हैवी ज्वेलरी पहनी हुई है। वहीं उनके पति सफेद रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
 

Television actress Sucheeta Trivedi married at the age of 41 with Nigam patel
Sucheeta Trivedi

सुचिता ने इससे पहले मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह खुश नजर आ रही थीं। सुचिता ने 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया। सुचिता ने मशहूर शो 'कहानी घर-घर की', 'खिचड़ी' और 'बा बहू और बेबी' सीरियल में भी काम किया है। 'बा बहू बेबी' सीरियल में उनका मीनाक्षी ठक्कर का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My first better half @instafalguni prepping me before I take the step towards life with my forever best half @nigam2828

A post shared by Sucheeta Trivedi (@sucheetat) on


विज्ञापन
विज्ञापन
Television actress Sucheeta Trivedi married at the age of 41 with Nigam patel
Sucheeta Trivedi
सुचिता की मेहंदी में टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। इसमें रिद्धी डोगरा, राकेश वशिष्ट, निशांत भट्ट और क्रुतिका देसाई शामिल थे। मेहंदी के मौके पर सुचिता ने पिंक कलर का लहंगा और मांग टीका लगा रखा था। सुचिता 15 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। सुचिता की फिल्मों की लिस्ट में 'फिराक', 'कुछ कुछ लोचा है' और 'मिशन कश्मीर' भी शामिल है।
विज्ञापन
Television actress Sucheeta Trivedi married at the age of 41 with Nigam patel
Dipika Kakar
सुचिता त्रिवेदी से पहले टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और कॉमेडियन भारती सिंह ने शादी की थी। दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का ' एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी की है। इन दिनों वह 'बिग बॉस सीजन 12' में नजर आ रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed