फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: बार-बार जलील करने के बाद सुरभि ने की सारी हदे पार, इस बार तो श्रीसंथ पर उठा दिया हाथ

Thu, 29 Nov 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 surbhi rana hits sreesanth in show
Sreesanth

बिग बॉस 12 के घर में चल रहे पंचायत टास्क का अभी फैसला नहीं हुआ है और टास्क रद्द हो गया। दीपिका और रोमिल की टीम 3-3 अंक हासिल कर बराबर चल रही थी। ऐसे में इनके बीच आपसी सहमति से भी बात नहीं पाई है। लेकिन बिग बॉस ने कोई फैसला ना आने पर टास्क रद्द ही कर डाला। ऐसे में इस टास्क के आखिर में 4 कंटेस्टेंट ही बचे थे जिनमें अब कैप्टेंसी हासिल करने की अगली जंग होगी। 

bigg boss 12 surbhi rana hits sreesanth in show
bigg boss - फोटो : bigg boss

इन चार कंटेस्टेंट में सुरभि राणा, दीपिका कक्कड़. दीपक ठाकुर और रोमिल चौधरी का नाम शामिल है। ऐसे में घर में नया कैप्टन चुनने के लिए इन चारों को एक और नया टास्क दिया गया है। इस टास्क में गार्डन एरिया में चार बॉक्स बनाए गए हैं जिनमें एक-एक तलवार लगी हुई है। अब इन चारों को अपनी तलवार बचानी है जो तलवार को म्यान से ना निकलवाने पर कामयाब हो जाएगा वही घर का अगला कैप्टन चुना जाएगा। 

bigg boss 12 surbhi rana hits sreesanth in show
bigg boss - फोटो : bigg boss

लेकिन इस टास्क का सबसे बड़ा ट्विस्ट यह रहा है कि इन चारों दावेदार को खुद की तलवार बचाने का हक नहीं होगा बल्कि इनके साथी ही अपने दावेदार साथी की तलवार की सुरक्षा करेंगे। जिसके चलते घर में घमासान मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 surbhi rana hits sreesanth in show
bigg boss - फोटो : bigg boss

टास्क में सुरभि की तलवार रोहित, दीपिका की मेघा धाडे, रोमिल की जसलीन और दीपक की तलवार करणवीर बोहरा पकड़ते हैं। बता दें कि इस टास्क की संचालक सोमी खान हैं। लेकिन आखिर में रोमिल और दीपक ही कैप्टेंसी के लिए लड़ते नजर आते हैं। गौरतलब है कि रोमिल और दीपक की दोस्ती घर में काफी मजबूत बताई जाती है जिसमें अब बड़ी दरार आ गई है। 

विज्ञापन
bigg boss 12 surbhi rana hits sreesanth in show
bigg boss - फोटो : bigg boss

वहीं, दूसरे छोर पर श्रीसंथ और दीपका टास्क में रोहित को परेशान करते दिखे। ऐसे में सुरभि राणा ने गुस्से में श्रीसंथ को धक्का मार देती हैं। यह पहली बार नहीं है जब सुरभि और श्रीसंथ में नोकझोक हुई हो। बता दें कि श्रीसंथ को धक्का देने के चलते सुरभि राणा सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed