{"_id":"5bbdd0a5867a5528677b96c3","slug":"bigg-boss-12-surbhi-rana-went-against-show-makers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस पर ही बिगड़ गई ये कंटेस्टेंट, बोली- 'इसलिए 12 दिन बाद बुलाया गया मुझे'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस पर ही बिगड़ गई ये कंटेस्टेंट, बोली- 'इसलिए 12 दिन बाद बुलाया गया मुझे'
Wed, 10 Oct 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुरभि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में घर का 23 वां दिन सभी कंटेस्टेट्स के लिए बहुत दुखदायी रहा। इस दिन सभी घरवाले आमने-सामने दिखे। घर में हो रहे कैप्टेंसी टास्क में घरवालों की ऐसी हालत हो गई कि सब एक-दूजे को मारने को उतारू हो गए। इस दौरान जो सबसे ज्यादा निशाने पर ली गईं वो थीं सुरभि राणा...तो आइए जानते हैं आखिर क्यों बिग बॉस पर ही भड़क गईं सुरभि...
2 of 5
bigg boss
बता दें कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान सुरभि की करणवीर और श्रीसंथ के साथ ऐसी मुंहजोरी हुई कि सुरभि खुद को संभाल ना पाईं और रो पड़ीं। दरअसल, श्रीसंथ ने सुरभि के चेहरे को लेकर आपत्तिजनक बात कह दी थी जिसकी वजह से सुरभि ने बिग बॉस को ही निशााना बना डाला।
3 of 5
bigg boss
सुरभि बिग बॉस पर भड़कते हुए बोलती हैं 'मेरी शक्ल ठीक नहीं थी इसलिए मुझे घर में 12 दिन बाद एंट्री दी गई। सुरभि यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सेलिब्रिटिज को निशाना बनाते हुए कहा कि सुंदर चेहरे वालों को पहले ले लिया और मुझे बाद में'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
बता दें कि सुरभि की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और जब से वह घर में आई हैं तब से घर का माहौल ही पलट गया है। सुरभि घर में रोमिल चौधरी की जोड़ीदार बनी हैं। दरअसल, रोमिल के जोड़ीदार निर्मल सिंह घर से बेघर हो गए थे जिसके बाद सुरभि को रोमिल के साथ जोड़ा गया।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि कालकोठरी की सजा काटकर आए नेहा, श्रीसंथ और करणवीर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, पिछले हफ्ते घरवालों की नजर में बेघर दिखाई दे रहे अनूप जलोटा सीक्रेट रूम में से घर का पूरा हाल ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।