फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 12' का दूसरा दिन, अभी से जान लें क्या गुल खिलाएंगे कंटेस्टेंट, अनूप जलोटा पर भी उठेंगे सवाल

Mon, 17 Sep 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 these interesting things 17th sep episode
bigg boss 12

'बिग बॉस 12' के शानदार आगाज के बाद आज रात दूसरे एपिसोड का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पहले दिन के प्रीमियर के बाद अब देखना होगा कि आखिर कंटेस्टेंट किस तरह से बिग बॉस के घर में अपना खेल खेलते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अनूप जलोटा की सबसे ज्यादा चर्चा रही, अब देखना होगा कि घर के अंदर घरवालों का कैसा रिएक्शन होता है। 'बिग बॉस' के दूसरे एपिसोड के टेलीकास्ट होने से पहले चलिए हम आपको बताते हैं कि आज क्या-क्या मजेदार होने वाला है।

bigg boss 12 these interesting things 17th sep episode
bigg boss 12

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड के रिश्ते पर घरवालों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। 'कलर्स' ने एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है जिसमें घरवाले अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में 'बिग बॉस सीजन 11' के पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान और हितेन तेजवानी भी नजर आ रहे हैं जो घरवालों के सामने इन दोनों से कुछ सवाल कर रहे हैं।

bigg boss 12 these interesting things 17th sep episode
bigg boss 12

वीडियो में आप देखेंगे कि बतौर कॉमनर आए शिवाशीष मिश्रा कह रहे हैं कि 'जो केमिस्ट्री की बात आप लोग कर रहे हैं वो है क्या? आप लोग गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड है..लवर हैं या फिर लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं?' वीडियो में दिखाया गया है कि सवाल सुनकर जसलीन भड़क जाती हैं और वो उनका जवाब देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 these interesting things 17th sep episode
bigg boss 12

बिग बॉस के कंटेस्टेंट बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर पहले दिन ही सभी का दिल जीतते हुए दिखेंगे। दीपक ठाकुर ने घर में आते ही बिग बॉस के ऊपर एक गाना भी तैयार कर दिया है। उनका गाना सुनकर सभी घरवाले झूमने लगते हैं। यही नहीं अनूप जलोटा भी उनकी गायकी में साथ देते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन
bigg boss 12 these interesting things 17th sep episode
bigg boss

दीपक ठाकुर अकेले बाथरूम एरिया में बैठे दिखाई देंगे। जहां वो कुछ मजाकिया बातें करेंगे। जिसे देखकर दर्शक भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। थोड़ी देर में वो अपनी फ्रेंड को भी बाथरूम एरिया में बुला लाते हैं और उनसे पूछते हैं कि जब बाहर स्विमिंग पूल है तो अंदर जकूजी क्यों लगा है। जिसे सुनकर उनकी दोस्त उर्वशी हंसने लगती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed