बिग बॉस में ये पहली बार हुआ है जब शो के पहले हफ्ते में किसी कंटेस्टेंट को घर से बेघर नहीं किया गया। बता दें सीजन 11 में दो कंटेस्टेंट ( जुबैर खान और प्रियांक शर्मा) को पहले ही हफ्ते में घर से निकाल फेंका था। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस वीकेंड का वार में एक नहीं बल्कि 3 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने जा रहे हैं। जी हां, एक जोड़ी के साथ एक सिंगल कंटेस्टेंट घर से चला जाएगा।
बिग बॉस: हो गया खुलासा एक नहीं 3 कंटेस्टेंट्स होंगे घर से बेघर, ये खूबसूरत जोड़ी भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, रोशमी बानिक- कृति वर्मा की कॉमनर जोड़ी घर से बेघर हो गई है। बता दें कि इस जोड़ी ने आउटहाउस से घर में प्रवेश किया था और यही जोड़ी घर की पहली कैप्टन बनी थी। शो में इनके खेल के मुताबिक,रोशमी ने अपनी खूबसूरती से बिग बॉस के फैन्स का दिल जीता तो वहीं कृति का व्यवहार बिग बॉस के घेरे में आ गया।
#BB12 #WeekendKaVaar#FullDetails
Double Eviction- Roshmi-Kriti
Romil-Nirmal were Asked to mutually decide, one will stay one will go, #Romil stays#SultaniAkhada Dipika-Jalsleen
Deepika Won
Caller of the week questioned #Sree for double face inthe Task.
— The Khabri (@TheKhbri) September 29, 2018
वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई रोमिल-निर्मल की जोड़ी में से किसी एक को यह तय करना होगा कि कौन बाहर जाना चाहता है। यह जानकारी भी द खबरी के ट्वीट से मिली है। फिलहाल ये जोड़ी घर में काल कोठरी की सजा भुगत रही है। लेकिन घर में इस जोड़ी के खेल के मुताबिक, रोमिल, निर्मल के मुकाबले अच्छा खेल रहे हैं। ऐसे में दोनों में यह तय हुआ है कि निर्मल घर को छोड़कर जा रहे हैं।
The #WeekendKaVaar episodes of #BiggBoss12 are so fascinating to watch because you never know what will unfold! pic.twitter.com/eAEIo56iC7
— Nina Elavia Jaipuria (@NinaJaipuria) September 29, 2018
आपको बता दें कि शो के दूसरे हफ्ते में जिन कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है उनमें एकल कंटेस्टेंट दीपिका और करणवीर का नाम शामिल है और वहीं जोड़ीदार में दोनों कॉमनर जोड़ी निर्मल-रोमिल और कृति-रोशमी शामिल है।
बता दें कि द खबरी के ही अनुसार घर में आज रात अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू और दीपिका के बीच सुल्तानी अखाड़े में जंग देखने को मिलेगी और इस मुकाबले में दीपिका ने बाजी मार ली है। वहीं, बिग बॉस के कॉलर द्वारा श्रीसंथ पर घर में डबल-फेस होने का आरोप लगेगा।