{"_id":"5e451fa08ebc3ee5e642e196","slug":"bigg-boss-13-arti-singh-journey-before-finale-journey-shown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss में अपना सफर देख छलक आईं आरती की आंखें, रोशन किया मामा गोविंदा का नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss में अपना सफर देख छलक आईं आरती की आंखें, रोशन किया मामा गोविंदा का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 13 Feb 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arti singh
- फोटो : colors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' के फिनाले में दो दिन बचे हैं। उससे पहले एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट को उनकी अभी तक की जर्नी का एक वीडियो दिखाया गया। इस बार जब कंटेस्टेंट को उनका वीडियो दिखाया गया तब बाहर से कुछ दर्शक भी अंदर रहते हैं जो कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाते नजर आएं।
2 of 5
arti singh
- फोटो : colors
सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आरती सिंह मंच पर एंट्री करती हैं जहां उनका वीडियो दिखाया जाता है। अपना वीडियो देख आरती इमोशनल हो जाती हैं। इस दौरान बिग बॉस कहते हैं, 'अपने मामा गोविंदा और भाई कृष्णा की परछाई में आप बड़ी हो रही थीं। आपकी पहचान भी उन्हीं रिश्तों से बनी हुई थी। इन सबसे अलग आपने खुद का एक मुकाम बनाया।'
3 of 5
arti singh
- फोटो : colors
बिग बॉस आगे कहते हैं कि 'शुरुआत में भले आरती कन्फ्यूज दिखीं लेकिन धीरे-धीरे वो अपना पक्ष मजबूती के साथ रखने लगीं। घर में बहुत से सदस्यों ने उन्हें टारगेट किया लेकिन बिना हिम्मत हारे डटकर खड़ी रहीं।' इस वीडियो को देखते-देखते आरती रोने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
बिग बॉस में आज एक सदस्य एलिमिनेट होने वाला है। अभी घर में सात सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, आरती सिंह और माहिरा शर्मा हैं। अभिनेता विक्की कौशल आज शो में बताएंगे कि कौन शो से बाहर जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
12 फरवरी के एपिसोड में 'बिग बॉस' ने पारस छाबड़ा को सीक्रेट रूम में बुलाया। 'बिग बॉस' ने पारस से कहा कि 'घर में कोई खास मेहमान आने वाला है। आप इस इयरफोन को अपने पास रखिए। समय आने पर जो कहा जाएगा वो करिएगा। आपको लोगों को डराना है। इस बात का ध्यान रखना है कि घरवालों को इसके बारे में पता नहीं चला। आप सिद्धार्थ शुक्ला को ये बात बता सकते हैं और उनकी मदद ले सकते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।