'बिग बॉस 13' के जाने पहचाने नामों की बात करें तो उनमें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शेफाली जरीवाला हैं। इनके अलावा अपने खेल से पारस छाबड़ा और शहनाज गिल भी बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। इन सबके बीच जिस कंटेस्टेंट ने अपने खेल से सबका दिल जीता वो हैं आसिम रियाज। बिग बॉस में आने से पहले आसिम को शायद ही कोई जानता हो लेकिन बीते चार महीने में उन्होंने बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। घर के बाहर टीवी की कई बड़ी हस्तियां आसिम का समर्थन कर रही हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन आसिम का समर्थन कर रहा है।
चार महीने में Bigg Boss के बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे आसिम रियाज, समर्थन में उतरे ये पांच सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे आसिम का समर्थन करती दिख रही हैं। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने कहा था कि सिद्धार्थ भले ही घर के मजबूत दावेदार हैं लेकिन उन्हें महिलाओं की इज्जत करनी नहीं आती। वो गुस्से में कुछ भी कह जाते हैं। वहीं आसिम अभी तक अच्छे से खेलते दिख रहे हैं।
बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान ये सीजन भी फॉलो कर रही हैं। गौहर अभी तक सिद्धार्थ की आलोचना करती दिखी हैं। वहीं वो आसिम के फेवर में कई ट्वीट कर चुकी हैं। इस हफ्ते जब सिद्धार्थ और आसिम के बीच झगड़ा हुआ तो गौहर ने ट्वीट किया कि 'वाह, मुझे ऐसा लगा कि पहाड़ जैसे आदमी को तो छोटे से उकसावे से फर्क नहीं पड़ना चाहिए ना? सब बकवास है। उकसावे की आड़ में सब कुछ जायज है? सहनशीलता, सामान्य रहना, ये सब भी तो दिखाओ।'
Poke Poke Poke !!!! Waah I thought pahaad jaise aadmi ko toh chote se poke se farak nahi padhna chahiye na ???? All rubbish ! Poke ke aadh mein sab kuch jaayaz hai kya ???? Arre Sehensheelta , normalcy , patience ye sab bhi toh dikhao ! Fact is ALL r players ,so stop name calling
बिग बॉस के सीजन 6 के विजेता गौतम गुलाटी पिछले दिनों मुख्य घर के अंदर पहुंचे। घर से बाहर निकलने के बाद गौतम ने एक ट्वीट किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सिद्धार्थ और आसिम के झगड़े के बाद गौतम ने आसिम का नाम ट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने स्ट्रॉन्ग बने रहने का इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।
#Asim💪✅
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर लगातार आसिम का समर्थन कर रही हैं। हिमांशी ने ट्वीट कर लिखा- 'आज शहनाज दिल से रोई। कभी मौका मिला तो उससे जरूर बात करूंगी। फैमिली, फैमिली ही होती है। उसे दूसरों पर भरोसा नहीं रखना चाहिए। इस प्वॉइंट पर आकर बिल्कुल नहीं। मुझे खुशी है कि आसिम उसके साथ खड़ा दिखा।'
Aj shenaz dil se roi .kabhi moka mila to use baat jaroor karungi the way her father is supporting family family hi hoti hai usko dusro pe bhrosa nahi rakhna chaiye is point pe ake bilkul nahi .I’m happy asim is dr for her Asim k saath hua feeling helpless #IStandByAsim