फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान का तो सिर्फ चेहरा है, जानें कौन है असली BIGG BOSS

Mon, 23 Sep 2019 03:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 atul kapoor is behind the voice of salman khan show
atul kapoor - फोटो : social media
बिग बॉस 13 शुरू होने में चंद दिन रह गए हैं । सलमान खान का ये शो 29 सितंबर को लॉन्च होगा । इस बार शो में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे । हाल ही में बिग बॉस के घर की शानदार फोटो सामने आई हैं। शो शुरू होने से पहले हम आपको उस शख्स के बारे में बताते हैं जो घर वालों को आदेश देते हैं और जिसका कहना सलमान खान भी कभी नहीं टालते । ये आवाज है बिग बॉस की... 
bigg boss 13 atul kapoor is behind the voice of salman khan show
Atul Kapoor
बिग बॉस के रूप में जिस शख्स की आवाज आपको सुनाई देती है, उनका नाम अतुल कपूर है । 52 साल के अतुल कपूर लखनऊ के रहने वाले हैं । वो एक एक्टर के साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हीं की दमदार आवाज से पूरा बिग बॉस चलता है। अतुल बिग बॉस के पहले सीजन से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस में अतुल के लिए एक अलग कमरा है। 
 
bigg boss 13 atul kapoor is behind the voice of salman khan show
Atul Kapoor
जहां से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं। अतुल बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के साथ उनका उठना-बैठना है। अतुल ने अपने करियर की शुरुआत वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर ही की थी। अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 atul kapoor is behind the voice of salman khan show
Atul Kapoor
बॉलीवुड के अलावा अतुल हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका' के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है।
अतुल कपूर का सलमान खान से उनका एक गजब का संयोग है। दरअसल, दोनों का जन्मदिन एक दिन के अंतर में आता है।
 
विज्ञापन
bigg boss 13 atul kapoor is behind the voice of salman khan show
Atul Kapoor
अतुल, सलमान से एक साल एक दिन छोटे हैं। बता दें कि सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ, जबकि अतुल 28 दिसंबर, 1966 को पैदा हुए थे। साल 2017 में रिलीज़ हुई अजीत कुमार के लीड रोल वाली तमिल फिल्म ‘विवेगम’ के हिंदी वाले वर्ज़न में इन्होंने सूत्रधार की भूमिका के लिए अपनी आवाज़ दी थी।

'बिग बॉस' के अब तक के 12 विजेता, शो के बाद किसी की बदली किस्मत तो कोई चला रहा ज्वैलरी की दुकान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed