'बिग बॉस 13' के फाइनिस्ट में रश्मि देसाई हैं। शो में अभी तक के उनके सफर को देखें तो कई वजहों से चर्चा में रहीं। शो में रश्मि के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान पहुंचे। सलमान के सामने रश्मि ने बताया था कि उन्हें हर साल इस शो का ऑफर मिलता था लेकिन वो हर बार मना कर देती थीं। इस बीच रश्मि का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 13: फिनाले से पहले देखें रश्मि का सफर, सलमान के साथ एड फिल्म में भी आ चुकी हैं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान और रश्मि का एक एड फिल्म वायरल हो रहा है जो करीब नौ साल पुराना बताया जा रहा है। सलमान खुद भी बता चुके हैं कि वो रश्मि को कई सालों से जानते हैं। सलमान और रश्मि एक डिटर्जेंट पाउडर का एड कर रहे हैं। एड फिल्म में रश्मि सलमान के पार्टनर के किरदार में दिख रही हैं। जिसमें दोनों कपड़े साफ कर रहे हैं। सलमान ने जहां सफेद रंग की शर्ट पहनी है वहीं रश्मि ने हरे रंग की साड़ी कैरी की।
बिग बॉस के घर के अंदर रश्मि देसाई की जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए। उनकी पर्सनल लाइफ नेशनल टेलीविजन पर आ गई। रश्मि, अरहान को पसंद करती थीं लेकिन शो के अंदर उन्हें पता चला कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है।
A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच कड़वाहट कई बार खुलकर सामने आए। हालांकि दोनों में किस बात पर झगड़ा हुआ था इसका खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन सिद्धार्थ ने बताया था कि, 'मुझे रश्मि बहुत ज्यादा अच्छी लगती थी लेकिन हमारे शो पर एक आर्टिकल आया। जो पेपर में छपा था। उसमें ये लिखा था कि मैं सेट पर कितनी समस्या पैदा करता हूं। जबकि जो चीजें उसमें लिखी थीं वो रश्मि किया करती थीं, सेट पर। लोग सेट पर भी कह रहे थे कि ये तो रश्मि करती हैं, तुम्हारा नाम क्यों लिखा है। इसके बाद से इनके साथ मेरा ये सब चालू हो गया।'
रश्मि टीवी का एक बड़ा चेहरा हैं लेकिन वो उस तरह से उभरकर सामने नहीं आ पाईं जिस तरह से उम्मीद की जा रही थी। शो में रश्मि कई मौकों पर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज से पिछड़ती दिखीं। सोशल मीडिया पर भी सिद्धार्थ-आसिम के आगे रश्मि का कैंपेन कमजोर नजर आता है।
बिग बॉस के तुरंत बाद पूछेंगे शहनाज और पारस, मुझसे शादी करोगे