फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के मेकर्स पर दलजीत कौर ने निकाला गुस्सा, बाहर होने के बाद लगाया ये बड़ा आरोप

Sat, 12 Oct 2019 11:02 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Oct 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Daljeet Kaur evicted from salman khan show and revealed so much about show
Daljeet Kaur - फोटो : amar ujala mumbai

अपना मशहूर शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा छोड़ आईं अभिनेत्री दलजीत कौर को बिग बॉस के घर से निकलने का बहुत दुख हो रहा है। उनका कहना है कि शो के फॉर्मेट की वजह से उन्हें ये नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि वह सच्चे एहसास जताने वाली इंसान हैं और इस शो में कुछ भी असली जैसा नहीं है।

Bigg Boss 13 Daljeet Kaur evicted from salman khan show and revealed so much about show
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर से निकलने के तुरंत बाद अमर उजाला से एक खास मुलाकात में दलजीत ने कहा कि वह खुद को आसानी से जीने वाली इंसान हैं। अपने जज्बात वह धीरे धीरे लोगों के सामने लाती हैं। वह कहती हैं, “मैं ऐसी इंसान हूं जिसे अपने दिल की बात कहने में वक्त लगता है। मैं रिश्ते भी बना सकती हूं और दोस्ती भी निभा सकती हूं लेकिन यह टू मिनट मैगी जैसा नहीं हो सकता। बिग बॉस के घर में मुझसे यही उम्मीद की गई लेकिन मैं जो हूं जैसी हूं वैसी ही बने रहना चाहती हूं किसी शो की खातिर मैं नकली चेहरा नहीं लगा सकती और वह भी तब जब शो ही रियलिटी की बात करता हो।”

Bigg Boss 13 Daljeet Kaur evicted from salman khan show and revealed so much about show
Daljeet Kaur - फोटो : social media

बिग बॉस के अपने अनुभवों के बारे में पूछे जाने पर वह कहती हैं, “बिग बॉस का मेरा अनुभव जैसा भी रहा हो लेकिन मुझे ये कतई अंदाजा नहीं था कि मुझे इतनी जल्दी बाहर कर दिया जाएगा। मैं किसकी वजह से या किसकी साजिश से बाहर हुई ये तो कहना मेरे लिए मुश्किल है क्योंकि मैं किसी पर आरोप लगाने में यकीन नहीं रखती। लेकिन, हां शो शुरू होने से पहले मैंने इसे बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस एंडेमॉल से इस बारे में लंबी बात की थी और तभी मैं अपना चलता हुआ शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा छोड़कर बिग बॉस के घर आई। गुड्ड़न में मेरा किरदार बहुत सही जा रहा था। लेकिन, मैं वो शो भी छोड़ आई और यहां भी मेरे साथ ये हो गया।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Daljeet Kaur evicted from salman khan show and revealed so much about show
Daljeet Kaur - फोटो : social media

शो के होस्ट सलमान खान के बारे में पूछे जाने पर दलजीत ने कहा, “वह बहुत ही प्यारे इंसान हैं और हर वक्त लोगों का हौसला बढ़ाते रहते हैं। उनके साथ काम करने का ये अनुभव पूरी जिंदगी मेरे साथ रहेगा। गिला बस यही है कि उनके साथ मेरा लंबे वक्त तक काम करने का सपना बिग बॉस ने पूरा नहीं होने दिया।”

पढ़ें: बिग बॉस 13: सलमान के घर के बाहर करणी सेना का प्रदर्शन, 20 गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed