टीवी इंडस्ट्री के सितारे शुक्रवार देर रात जमीं पर उतरे। मौका था 12वें 'गोल्ड अवॉर्ड्स' (Gold Awards) का। इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन मुंबई में शुक्रवार को किया गया। इस आयोजन में टीवी की दुनिया के नामी चेहरे एक साथ एक ही छत के नीचे नजर आए। इस मौके पर कई सितारों को उनके काम के लिए अवॉर्ड मिला तो कई सितारों ने अपनी ड्रेस से लोगों का दिल जीता। जानिए किसको कौन सा अवॉर्ड मिला और कौन क्या पहनकर इस अवॉर्ड नाइट में पहुंचा।
Gold Awards: हिना खान सहित सनी लियोनी का चला जादू, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका का किरदार निभा चुकीं हिना खान को तीन अवॉर्ड मिले। हिना को 'टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', सबसे ज्यादा फिट रहने वाली अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पॉपुलर कैटेगरी में नकारात्मक रोल के लिए मिला। इस मौके पर हिना खान हल्के गुलाबी रंग की गाउन पहने हुई थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
'संजीवनी' सीरियल में इशानी का किरदार निभाने वाली सुरभि चंदना को भी अवॉर्ड मिला। सुरभि को सबसे 'ज्यादा स्टाइलिश डीवा' का अवॉर्ड मिला। सुरभि के अलावा 'कसौटी जिंदगी के 2' में मिस्टर बजाज का रोल निभाने वाले करण सिंह ग्रोवर भी अवॉर्ड से नहीं चूंके। करण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पॉपुलर) नकारात्मक किरदार के लिए अवॉर्ड मिला।
दिलचस्प बात है कि 'गोल्ड अवॉर्ड' में इस बार दो सीरियल के चार सितारों को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। यह सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कुंडली भाग्य' है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान और शिवांगी जोशी और 'कुंडली भाग्य' के धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या को यह अवॉर्ड मिला।
'गोल्ड अवॉर्ड' में सनी लियोनी भी पहुंचीं। सनी लियोनी ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। सनी को 'ऑइकन ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं अर्जुन बिजलानी को 'डांस दीवाने 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ एंकर, टीवी से फिल्मो में आने वाले सितारों को 'राइजिंग स्टार अवॉर्ड' मिला। यह अवॉर्ड मृणाल ठाकुर और अविका गौर को मिला। इस अवॉर्ड फंक्शन में 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सितारे शहीर शेख के, अनीता हसनंदानी और अरुणा इरानी भी पहुंचीं।
गोल्ड अवॉर्ड 2019 के विजेताओं की पूरी लिस्ट
बेस्ट कपल- रिया शर्मा और शहीर शेख (ये रिश्ते हैं प्यार के)
बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल क्रिटिक्स (मेल) - संजय गगनानी
बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल क्रिटिक्स (फीमेल)- हैली शाह
बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल पॉपुलर (मेल) -करण सिंह ग्रोवर (कसौटी जिंदगी के 2)
बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल पॉपुलर (फीमेल) - हिना खान
बेस्ट स्टाइलिश मेल - जैन इमाम
मोस्ट स्टाइलिश डीवा - सुरभि चंदना और एरिका फर्नांडिस
मोस्ट फिट एक्टर (फीमेल) -हिना खान
मोस्ट फिट एक्टर (मेल) - करण वाही
टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर- हिना खान
बेस्ट एंकर- अर्जुन बिजलानी
बेस्ट सपोर्टिंग मेल (क्रिटिक्स) - करण खन्ना
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) -मुग्धा छापेकर
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल पॉपुलर- ऋत्विक अरोड़ा
गोल्ड डेब्यू अवॉर्ड इन लीडिंग रोल (मेल) - सुमेध वासुदेव
बेस्ट चाइल्ड एक्टर- आकृति शर्मा
राइजिंग स्टार टीवी से फिल्म- मृणाल ठाकुर और अविका गौर
बेस्ट डेब्यू फीमेल- रिम शेख
बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक्स) - पर्ल वी पुरी
बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स) - एरिका फर्नांडिस
बेस्ट एक्टर मेल (पॉपुलर)- मोहसिन खान और धीरज धूपर
बेस्ट एक्टर फीमेल (पॉपुलर)- शिवांगी जोशी और श्रद्धा आर्या
बेस्ट टीवी शो फिक्शन- कुंडली भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है
बेस्ट टीवी कॉमेडी शो- द कपिल शर्मा शो
यह भी पढ़ें:- BB 13: पहने नॉमिनेशन में ये दो लड़कियां हो गईं घर से बाहर, नाम जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान