'बिग बॉस' सीजन 13 सही में टेढ़ा है। इस बात को सलमान खान (Salman Khan) ने शो के प्रीमियर के दिन कहा था लेकिन धीरे-धीरे इस बात में कितनी सच्चाई है यह अब सामने आ रही है। 12 अक्टूबर को 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) है। इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लड़कियां नॉमिनेटड हैं। इसमें रश्मि देसाई, शहनाज, कोएना मित्रा और दलजीत का नाम शामिल है। खबर के मुताबिक इस बार डबल एलिमिनेशन है। यह दो लड़कियां कौन हैं हम आपको बताते हैं।
BB 13: पहने नॉमिनेशन में ये दो लड़कियां हो गईं घर से बाहर, नाम जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 13'(Bigg Boss 13) से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया। इस ट्वीट के मुताबिक इस बार घर से दो लड़कियां एक साथ बेघर होंगी। यह दो नाम कोएना मित्रा (Koena Mitra) और दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) हैं। इस ट्वीट के अनुसार यह दोनों कंटेस्टेंट्स घर से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि इस बात का अंदाजा 'वीकेंड का वार' प्रोमो वीडियो से ही लग गया था।
Double ELIMINATION #KoenaMitra aur #DaljeetKaur
EVICTED #BB13 #BIGGBOSS13
इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान खुद कह रहे हैं कि इस हफ्ते दो लोग घर से बाहर जाएंगे। इसके साथ ही प्रोमो में सलमान खान 'वीकेंड का वार' में 'बिग पॉवर' जीतने की बात भी कहते हुए नजर आए। 'वीकेंड का वार' से पहले घर की लड़कियों को लड़कों को नॉमिनेट करने का मौका मिला। इस टास्क का नाम 'बी बी फिशरीज' था।
#BiggBoss13 weekend ka vaar pic.twitter.com/h0rQiXMALs
इस टास्क के दौरान लड़कियों को एक-एक टोकरी दी गई जिसमें मछलियां थी। इन मछलियों को लड़कियों को उन लड़कों के नाम के सामने बने बॉक्स में डालना था जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहती हैं। इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला जीते क्योंकि आखिर में बजर बजने पर उनकी टोकरी में एक भी मछली नहीं थी। इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की शेफाली बग्गा और माहिरा शर्मा से बहस भी हुई।
11 अक्टूबर को 'बिग बॉस' अकाउंट से एक प्रोमो वीडियो साझा किया गया था जिसे बाद में हटा दिया गया। इस वीडियो में टास्क दिखाया गया था कि चारों नॉमिनेटड लड़कियों को 'बिग बॉस' अपनी मेहनत और सूझबूझ से खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित करने का मौका दिया था। इस कार्य के लिए गॉर्डन में एक घड़ी लगी है। इस घड़ी पर चारों नॉमिनेटड लड़कियों की फोटो लगी है। बजर बजने पर जिस एक लड़की की तस्वीर पर घड़ी का कांटा रहेगा वह सुरक्षित हो जाएगी। इस टास्क के दौरान चारों लड़कियां खुद को सुरक्षित करने की कोशिश करती नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें:- 'बिग बॉस 13' के खिलाफ करणी सेना की शिकायत पर बढ़ीं सलमान की मुश्किलें, पुलिस ने लिया बड़ा फैसला