रियलिटी शो 'बिग बॉस 13'(Bigg Boss 13) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हिंदू संगठनों और राष्ट्रीय बजरंग दल के अलावा कई और संगठन इस शो पर प्रतिबंध लगाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इस मांग की वजह 'बिग बॉस 13' का बेड फ्रेंड फॉरेवर' कॉन्सेप्ट है। हालांकि मेकर्स ने शो में इस कॉन्सेप्ट में बदलाव कर दिया और अब घरवाले अपनी मर्जी के अनुसार किसी के साथ भी बेड साझा कर सकते हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही है कि सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
'बिग बॉस 13' के खिलाफ करणी सेना की शिकायत पर बढ़ीं सलमान की मुश्किलें, पुलिस ने लिया बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने यह फैसला करणी सेना की शिकायत के बाद लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। खबर के अनुसार अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर करणी सेना प्रदर्शन कर सकती है। इसी के तहत पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया।
'बिग बॉस 13' को लेकर देशभर में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक कि सलमान खान का पुतला भी फूंका गया। दरअसल, 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' की वजह से शो में लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है। यहां तक कि अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने कॉन्सेप्ट में बदलाव कर दिया लेकिन बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा।
सबसे पहले सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' को बंद कराने की मांग उठी। ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड कराने लगे। इन ट्वीट्स के जरिए लोग बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे थे।
इसी मामले में गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को खत भी लिखा था। इस खत में उन्होंने अपील की थी कि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Bosss 13) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। इस मामले पर सूचना मंत्रालय की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक- 'सूत्रों की मानें तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के खिलाफ मिली शिकायत पर ध्यान दे रहा है।'
BJP MLA from Loni (Ghaziabad) in UP, Nand Kishor Gurjar had written to Minister of Information & Broadcasting, Prakash Javadekar asking him to immediately stop telecast of 'Bigg Boss-13' alleging that the show is 'spreading vulgarity & hurting the social morality of the country'. https://t.co/AKmMpHTaZ5