फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बेघर होने से खुद को बचाने के लिए आज भिड़ेंगी लड़कियां, लड़कों की किस्मत भी दांव पर

Fri, 11 Oct 2019 07:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 11 Oct 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 13 nominated contestants and task for saving our self
Daljeet Kaur, Koena, Rashami, Shehnaz - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' से पहले दर्शकों को एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। 'बिग बॉस' के हाल ही में दो प्रोमो वीडियो आए हैं जिसमें घर की लड़कियां एक ओर खुद को सुरक्षित करने का टास्क करते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर लड़कों को नॉमिनेट करती हुई दिखाई दीं। इन दोनों वीडियो को देखने के बाद इतना तय है 'बिग बॉस' के घर का माहौल और बिगड़ने वाला है। 

Salman Khan show Bigg Boss 13 nominated contestants and task for saving our self
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इन दोनों प्रोमो वीडियो को 'बिग बॉस 13' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। पहले वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'एलिमिनेशन से बचना का यह मौका किस लड़की के हाथ आएगा?' हालांकि यह प्रोमो अब हटा दिया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया था कि 'बिग बॉस' घर के सभी सदस्यों से बात कर रहे हैं। 'बिग बॉस' कहते हैं पहली बार एक कार्य के जरिए चारों नॉमिनेटड लड़कियों को मौका दे रहे हैं कि वो मेहनत और सूझबूझ से खुद को नॉमिनेशन से सुरक्षित करती हैं। 

Salman Khan show Bigg Boss 13 nominated contestants and task for saving our self
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस कार्य के लिए गॉर्डन में एक घड़ी लगी है। इस घड़ी पर चारों नॉमिनेटड लड़कियों की फोटो लगी है। बजर बजने पर जिस एक लड़की की तस्वीर पर घड़ी का कांटा रहेगा वह सुरक्षित हो जाएगी। इस टास्क के दौरान चारों लड़कियां खुद को सुरक्षित करने की कोशिश करती नजर आईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 13 nominated contestants and task for saving our self
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

दूसरे प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'लड़कों की किस्मत लिखेंगी, घर की महिलाएं! कौन होगा सुरक्षित और कौन होगा नॉमिनेट?' इस वीडियो में दिखाया गया है कि जिस लड़के के पास सबसे ज्यादा मछलियां होंगी वह नॉमिनेट हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 13 nominated contestants and task for saving our self
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होन के लिए रश्मि देसाई, शहनाज, दलजीत और कोएना मित्रा का नाम शामिल है। पहले हफ्ते की वजह से कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ था लेकिन इस हफ्ते किसी ना किसी का घर से बाहर जाना तय है। ऐसा सलमान खान ने पहले 'वीकेंड का वार' में कहा था। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: ब्रेकअप को लेकर पारस ने कह दी थी बड़ी बात, अब गर्लफ्रेंड ने बताई असलियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed