सीरियल्स की दुनिया के उतार चढ़ाव पर नजर रखने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में सबसे तगड़ा झटका सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' को लगा तो वहीं कपिल शर्मा को भी कम नुकसान नहीं पहुंचा। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' जहां एक ओर विवाद झेल रहा है तो वहीं दूसरी ओर टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट भी सलमान के लिए बुरी खबर लेकर आई है। जानिए टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में कौन सा सीरियल किस नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हुआ।
TRP में अमिताभ से मात खा गया सलमान का 'BB13', पहले हफ्ते नहीं मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली बार की तरह इस बार भी 'कुंडली भाग्य' सीरियल नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार है। इस हफ्ते इस सीरियल को सबसे ज्यादा टीआरपी मिली जिसका सबूत इस शो का नंबर एक की कुर्सी पर कायम रहना है। दूसरे नंबर पर इस बार 'कुमकुम भाग्य' है।
पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' था लेकिन इस हफ्ते 'कुमकुम भाग्य' ने इसे पीछे छोड़ दिया। तीसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है। इस सीरियल को टीआरपी में भारी नुकसान हुआ है। कुछ हफ्ते पहले यह नंबर एक पर था उसके बाद दो पर और अब तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।
चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' है। पिछले हफ्ते यह शो नंबर तीन पर था लेकिन इस हफ्ते टीआरपी में गिरावट की वजह से चौथे नंबर पर 'केबीसी 11' काबिज है। पांचवें नंबर पर 'सुपरस्टार सिंगर: सिंगिंग का कल' है। इस शो को ग्रैड फिनाले का फायदा मिला है।
इस हफ्ते की टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में सलमान खान के शो को जगह नहीं मिली। खास बात है कि यह टीआरपी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक की है। यानी की 'बिग बॉस 13' पहले हफ्ते ही टीआरपी हासिल करने में पीछे रह गया। 'बिग बॉस 13' का प्रीमियर शो 29 सितंबर को था उसके बाद से यह शो लगातार आ रहा है। ऐसे में सलमान खान को यह तगड़ा झटका है। इसके साथ ही दूसरे हफ्ते भी कपिल शर्मा का शो टीआरपी में पीछे रह गया और 'केबीसी 11' तीसरे नंबर से चौथे नंबर पर पहुंचना भी किसी बड़े नुकसान से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: बेघर होने से खुद को बचाने के लिए आज भिड़ेंगी लड़कियां, लड़कों की किस्मत भी दांव पर
पिछले हफ्ते के टीआरपी में टॉप पांच सीरियल्स
1. कुंडली भाग्य
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. कौन बनेगा करोड़पति
4. कुमकुम भाग्य
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा