15 फरवरी को बिग बॉस को अपने 13वें सीजन का विनर मिल जाएगा। फिनाले में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में अपने चहेते घरवाले को सपोर्ट करते हुए फैंस लगातार लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। इस बीच WWE रेसलर जॉन सीना का समर्थन भी आसिम रियाज को मिल चुका है। लेकिन अब पता चला कि हिमांशी खुराना से भी जॉन सीना का कनेक्शन है।
फिनाले से तीन दिन पहले खुलासा, आसिम से ही नहीं हिमांशी से भी है जॉन सीना का ये कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात पर खुशी जताते हुए हिमांशी खुराना ने ट्विटर का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा, 'ये दूसरी बार है. पहले Paris Hilton और अब मुझे पता लगा कि मेरे फेवरेट WWE स्टार जॉन सीना मुझे ट्विटर पर फॉलो करते हैं और असिम को भी।'
A post shared by Himanshi Khurana 🐸 (@iamhimanshikhurana) on
जॉन सीना दो बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आसिम रियाज की तस्वीर शेयर कर चुके हैं। पहली पोस्ट में उन्होंने सिर्फ आसिम की एक तस्वीर शेयर की थी जबिक दूसरी पोस्ट में उन्होंने जो आसिम की तस्वीर साझा की उस पर लिखा है- #AsimRiazForTheWin
एक इंटरव्यू में अपनी रैंडम पोस्ट्स को लेकर जॉन सीना ने कहा था कि हर तस्वीर उनके लिए प्रेरणा है। बता दें कि जॉन सीना शाहरुख खान, रणवीर कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और विराट कोहली जैसी हस्तियों की भी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से शेयर कर चुके हैं।
प्रियंका गांधी ने लगाया भाजपा पर आरोप तो बॉलीवुड अभिनेत्री से मिला जबाव, बोलीं- विभाजनकारी...