फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: गौरव चोपड़ा ने किया इस कंटेस्टेंट का सपोर्ट, वीडियो शेयर कर कहा- 'शो को जीतें'

Tue, 11 Feb 2020 07:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 11 Feb 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Ex Contestant Gaurav Chopra Support Uttaran Co star and BB 13 Contestant Rashmi Desai
Gaurav Chopra

बिग बॉस का सीजन 13 अपने अंतिम पड़ाव पर है। कुछ ही दिनों में शो का फिनाले होने वाला है। ऐसे में अब सभी अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट करने में लगे हुए हैं। टेलीविजन के भी तमाम सेलिब्रिटीज अपने अपने को-स्टार्स और दोस्तों का सपोर्ट करने में लगे हुए हैं। वहीं बिग बॉस के पिछले सीजन के भी कई कंटेस्टेंट्स इस सीजन में आए अपने दोस्तों का सपोर्ट कर रेह हैं।

Ex Contestant Gaurav Chopra Support Uttaran Co star and BB 13 Contestant Rashmi Desai
रश्मि देसाई, गौरव चोपड़ा - फोटो : Social Media

हाल ही में बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंट ने रश्मि देसाई का सपोर्ट किया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अभिनेता गौरव चोपड़ा हैं। बता दें कि गौरव और रश्मि ने कलर्स टेलीविजन के शो 'उतरन' में साथ काम किया है। गौरव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है।

Ex Contestant Gaurav Chopra Support Uttaran Co star and BB 13 Contestant Rashmi Desai
गौरव चोपड़ा

गौरव ने जो वीडियो साझा किया है उसमें गौरव कह रहे हैं, 'हे यह एक छोटा सा मैसेज है रश्मि देसाई के लिए, तपस्या, मिसेज राठौड़, मैं इस शो को नहीं देख रहा हूं, मैंने अपना सीजन ही नहीं देखा। इसलिए मैं बस यही कहना चाहता हूं। मैं नहीं जानता कि वो अंदर क्या कर रही हैं। मैं इसकी परवाह भी नहीं करता हूं कि वो अच्छा कर रही हैं या नहीं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex Contestant Gaurav Chopra Support Uttaran Co star and BB 13 Contestant Rashmi Desai
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media

आगे गौरव कहते हैं, 'मेरे लिए वो तपस्या है, इसलिए मैं तो सपोर्ट करूंगा ही। और अगर में सपोर्ट कर रहा हूं तो आप भी कीजिए। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं और दिल से दुआ है कि वो इस शो को जीतें।' शो की शुरुआत से लेकर अब तक रश्मि एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की तरह उभरी हैं।

विज्ञापन
Ex Contestant Gaurav Chopra Support Uttaran Co star and BB 13 Contestant Rashmi Desai
rashmi desai

रश्मि के जीवन में शो के दौरान भी कई उतार चढ़ाव आए लेकिन रश्मि ने हर चीज को दरकिनार कर अपना गेम खेला। अब शो का अंतिम पड़ाव है बिग बॉस की ट्रॉफी किसके नाम होगी ये कोई नहीं जानता। बस सभी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट को ही ये ट्रॉफी मिले।

पढ़ें: काम्या पंजाबी की दूसरी शादी पर उठे सवाल, इस अभिनेत्री ने कर दी सबकी बोलती बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed