फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और रश्मि की निजी जिंदगी पर ज्योतिष गुरू ने किया खुलासा, हैरान हो गए घरवाले

Fri, 03 Jan 2020 06:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 03 Jan 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jyotish Prem revealed shocking things about Siddharth Shukla Rashami Desai
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घरवालों के लिए नया साल क्या क्या लेकर आया है। इसे बताने के लिए घर में ज्योतिष की एंट्री होगी। इस ज्योतिष का का नाम प्रेम है। घर में ज्योतिष प्रेम आकर घरवालों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे। इसका एक प्रोमो वीडियो भी आया है। वीडियो में बारी बारी से ज्योतिष प्रेम घरवालों से बात कर रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को लेकर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर घरवाले हैरान रह गए।

Bigg Boss 13 Jyotish Prem revealed shocking things about Siddharth Shukla Rashami Desai
Mahira Sharma and Jyotish Prem - फोटो : voot

वीडियो में दिखाया गया है कि सबसे पहले पारस आते हैं। ज्योतिष गुरू उनसे कहते हैं- 'आपके रिलेशनशिप में बड़ा बदलाव आने वाला है।' इसके बाद माहिरा आती हैं। माहिरा से कहते हैं- 'मार्च के बाद आपका बहुत बड़ा ब्रेकिंग प्वाइंट है। अपने आपको दिमागी तौर पर तैयार रखें। अपनी चीजें खुद तय किया करो। आपको हमेशा से भावुक रही हैं।' 

Bigg Boss 13 Jyotish Prem revealed shocking things about Siddharth Shukla Rashami Desai
Aarti Singh and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

ज्योतिष गुरू आरती से कहते हैं- 'आपकी जिंदगी में बदलाव आने वाला है। शादी का योग है। खुद को उस वक्त कन्फ्यूज मत करिएगा। ये साल आपके लिए महत्वपूर्ण है। वरना फिर से डिले होगा।' इसके बाद शहनाज की बारी आती है। शहनाज से ज्योतिष प्रेम कहते हैं- 'अपनी निजी जिंदगी में रिलेशनशिप को लेकर बदलाव आने वाला है। उस पर फोकस रखिएगा। अपने फैसले खुद लेना शुरू करें। अपने बारे में ज्यादा सोचना शुरू करें।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jyotish Prem revealed shocking things about Siddharth Shukla Rashami Desai
Rashami Desai - फोटो : voot

शहनाज के बाद रश्मि देसाई के भविष्य के बारे में ज्योतिष प्रेम बताते हैं। वो रश्मि से कहते हैं- 'रिलेशनशिप में हमेशा आपको संघर्ष करना पड़ा है। रिलेशनशिप का प्रभाव अपने करियर पर मत आने दीजिएगा। रिलेशनशिप में अभी किसी भी तरह की कमिटमेंट आपको आगे परेशान कर सकती है।' रश्मि के बाद सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में ज्योतिष गुरू बताते हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Jyotish Prem revealed shocking things about Siddharth Shukla Rashami Desai
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ को ज्योतिषी कहते हैं- 'आपने जिंदगी में इमोशन और विश्वास में मात खाई है।' इसके अलावा 'बिग बॉस' का एक और प्रोमो वीडियो आया है जो घर के कैप्टन के चुनाव का है। सामने आए प्रोमो वीडियो में कप्तानी के लिए मधुरिमा तुली के नाम पर घर के सदस्य बंटते हुए नजर आए। विशाल आदित्य सिंह, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा समर्थन करते दिखे। इस वीडियो में घरवाले लड़ते नजर आ रहे हैं। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-पारस ने मधुरिमा पर निकाली भड़ास, क्या बन पाएंगी अगली कप्तान?
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed