पारस और माहिरा के प्यार के इजहार के बाद इन दोनों की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। घर में इन्हें देखकर शहनाज कौर गिल भावुक हैं तो बाहर पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी नाराज हैं। पारस और माहिरा को इस तरह देख माहिरा की मां का बयान भी आया। माहिरा की मां ने बयान में कहा कि मेरी बेटी को पारस से कोई प्यार नहीं हुआ है। इस बयान के बाद पारस की गर्लफ्रेंड भड़क उठी हैं। पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
Bigg Boss 13: माहिरा की मां के बयान पर भड़कीं पारस की गर्लफ्रेंड, बोलीं-'ये सिर्फ लवर्स ही करते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉटब्वॉय में छपी रिपोर्ट में आकांक्षा पुरी ने कहा- 'मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने आपकी बेटी के कंधे पर जिस तरह से किस किया उसे आप दोस्ती कैसे कह सकती है? मैं इस बात से आश्चर्य में हूं कि माहिरा की मां इसे इतना हल्के में कैसे ले सकती हैं?ये दोनों जो भी कर रहे थे वो सिर्फ लवर्स ही करते हैं। सोचिए इस बारे में जरा, माहिरा लगातार यह बोल रही थी कि ये क्या कर रहे हो?'
आकांक्षा ने आगे कहा- 'मेरे भी दोस्त हैं लेकिन कोई भी किसी के साथ इस तरह का कुछ नहीं करता। मजाल है कि मेरे दोस्त इस तरह से मेरे साथ कुछ करें।' आकांक्षा पुरी का यह जवाब माहिरा की मां सानिया शर्मा के बयान के बाद आया है। सानिया शर्मा ने बयान में अपनी बेटी माहिरा का पक्ष लिया और पारस के साथ प्यार की बात को नकारा।
सानिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरी बेटी को पारस से कोई प्यार नहीं हुआ है। उसने ऐसा केवल शहनाज को रोकने के लिए कहा। क्योंकि शहनाज उनकी दोस्ती को लव ट्रायएंगल का नाम दे रही थीं। मैं अपनी बेटी को बहुत अच्छे से जानती हूं। वो ऐसा कुछ नहीं करेगी। शहनाज पहले दिन से ही पारस और माहिरा की दोस्ती तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उसका पारस के साथ अच्छा बॉन्ड है और वह शो में केवल अच्छे दोस्त हैं।'
सानिया शर्मा ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि यह माहिरा का कंफेशन नहीं फ्रस्ट्रेशन है। जैसा कि प्रोमो में दिखाया है कि माहिरा कह रही है कि वो पारस को पसंद करती है लेकिन मैं जानती हूं कि वह सिर्फ दोस्त हैं। माहिरा तो पारस की गर्लफ्रेंड के बारे में जानती है और मैं जानती हूं कि मेरी बेटी लव अफेयर में नहीं पड़ेगी। वह केवल 22 साल की है। जब भी वह घर से निकलेगी तो उसे पारस की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चलेगा कि वह उसके लिए क्या कर रही है। वो पारस की फीलिंग को एंटरटेन नहीं करेगी।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ से झगड़े पर काम्या ने रश्मि को लताड़ा,बोलीं- 'मर्दों की इज्जत नहीं है क्या?'