'बिग बॉस' सीजन 13 में जहां एक ओर 'टिकट टू फिनाले' की रेस लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर वूट पर 'अनसीन अनदेखा' वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा को छोड़कर घर की बाकी सभी लड़कियां स्वीमिंग पूल में लड़कों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। खास बात है इस वीडियो में तीन लड़के भी नजर नहीं आए। यह तीन लड़के सिद्धार्थ शुक्ला, अबु मलिक और असीम रियाज हैं।
BB13: तीसरे हफ्ते पारस के साथ स्वीमिंग पूल में उतरीं शहनाज-माहिरा, टीवी की ये बहू भी नहीं रहीं पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' के 'अनसीन अनेदखा' वीडियो में दिखाया गया है कि लड़कियों के साथ पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ डे भी पूल में मस्ती कर रहे हैं। लड़कियों की बात करें तो देवोलीना, आरती सिंह, शहनाज कौर गिल और माहिरा शर्मा पूल में नजर आ रही हैं।
खास बात है शो में माहिरा शर्मा और शहनाज कौर एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आती हैं। जबकि इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ पूल में मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
इसके अलावा पारस छाबड़ा माहिरा और शहनाज को स्वीमिंग सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घर के बाकी सदस्य पूल के किनारे जिम एरिए में बैठे हुए हैं।
आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' में टिकट टू फिनाले की होड़ लगी हुई है। घरवालों को दो टीमों में बांटा गया है। एक टीम ने लाल टी-शर्ट पहनी है तो दूसरी ने पीली टी-शर्ट। दोनों टीमों को सॉफ्ट टॉय बनाने हैं। दोनों टीमों के सदस्य एक दूसरे के सॉफ्ट टॉय चेक करेंगे और वह उन्हें पास करेंगे या नहीं यह उनके हाथ में होगा। शो के दौरान घरवालों का बहुत झगड़ा हुआ।
Kya #BiggBoss bandh karwa denge contestants ki yeh Toy Factory?
यह भी पढ़ें:- 'ये रिश्ता' की सास समेत ये सात टीवी कपल मनाएंगे पहला करवाचौथ, एक हैं रीवा की राजकुमारी
Dekhiye iska nateeja aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/zxif4JeQkp