फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री को एक साल में तीन बार मिला BIGG BOSS का ऑफर, जानें क्यों हर बार किया इनकार

Thu, 23 Jan 2020 07:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 news pooja banerjee said she offered salman khan this show but she Refused
Pooja Banerjee

अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में अब हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच इस सीजन का खिताब जीतने की होड़ शुरू हो गई है। इस बीच छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने खुलासा किया है कि उन्होंने बिग बॉस के लिए ऑफर आया जिसको उन्होंने ठुकरा दिया है। पूजा बनर्जी के बताया कि सलमान खान के इस शो के लिए उन्हें एक नहीं बल्कि एक ही साल में तीन बार ऑफर आए थे। 

bigg boss 13 news pooja banerjee said she offered salman khan this show but she Refused
Parth Samthaan and Pooja Banerjee - फोटो : social media

पूजा बनर्जी ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने छोटे पर अपने अभिनय और बिग बॉस 13 को लेकर ढेर सारी बाते कीं। इंटरव्यू में पूजा बनर्जी ने खुलासा किया है कि बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए उन्हें तीन बार ऑफर आया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। पूजा बनर्जी ने बिग बॉस में शामिल ना होने की वजह शो के अंदर नकारात्मकता (नेगटिवीटी) होना बताया। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह एक घर के अंदर बंद होकर नहीं रहना चाहती हैं। 

bigg boss 13 news pooja banerjee said she offered salman khan this show but she Refused
Parth Samthaan and Pooja Banerjee - फोटो : instagram

पूजा बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि, 'मुझे इस साल बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए तीन बार ऑफर आया, लेकिन शो के अंदर नकारात्मकता को देखते हुए मैंने इसका हिस्सा बनने से मना कर दिया था। मैं अभी इस चीज के लिए तैयार नहीं हूं। मैं इतनी सारी नेगेटिविटी के लिए नहीं हूं। फिलहाल में बहुत खुशहाल जगह में हूं। मैं एक घर में बंद होना नहीं चाहती और इसी के साथ मेरे पास बहुत सारी वर्क कमिटमेंट्स हैं। पूजा बनर्जी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 news pooja banerjee said she offered salman khan this show but she Refused
पूजा बनर्जी - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि पूजा बनर्जी इन दिनों टीवी के मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी की में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में वह अनुराग की बहन निवेदिता का किरदार निभा रही हैं। दर्शक पूजा बनर्जी के किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 9 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में पूजा के सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा था। नच बलिए 9 में उन्होंने पति संदीप जयसवाल संग एंट्री ली थी।

विज्ञापन
bigg boss 13 news pooja banerjee said she offered salman khan this show but she Refused
vishal aditya singh - फोटो : voot

वहीं बात करें बिग बॉस 13 की तो इस शो को खत्म होने में 20 दिन से भी कम समय बचा है। ऐसे में हर कंटेस्टेंट के सामने बड़ी चुनौती है। गुरुवार को कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक बार फिर से घरवालों के बीच हंगामा देखने को मिला। इसका कारण विशाल आदित्य सिंह होंगे। दरअसल शो के अंदर बिग बॉस घर के नए कप्तान के लिए टास्क करवाएंगे, जिसमें विशाल आदित्य सिंह को संचालक बनाया जाएगा, लेकिन विशाल टास्क का ठीक से संचालन नहीं करेंगे जिसके चलते बिग बॉस उन्हें दंड देते हुए दिखाई देंगे। बिग बॉस विशाल दंड में अब इम्यूनिटी पाने का कोई भी काम नहीं देंगे।

पढ़ें: Bigg Boss 13: विशाल को मिली अब तक की सबसे बड़ी सजा, टास्क के दौरान की थी ये गलती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed