कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो बीते हफ्ते टीआरपी में नंबर तीन पर था। इस शो में कपिल के अलावा अर्चना पूरन सिंह भी कपिल के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आती हैं। शो में कपिल की फीस को लेकर भी वह कई बार कुछ न कुछ कह चुकी हैं। हाल ही में अर्चना ने कपिल की फीस के बारे में ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर वहां मौजूद मेहमान भी हैरान रह गए। अर्चना ने कपिल के फीस वाली बात अजय देवगन और काजोल के सामने कही थी।
कपिल शर्मा की फीस पर अर्चना पूरन सिंह का बड़ा खुलासा, सुनकर अजय-काजोल भी रह गए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन और काजोल कुछ दिन पहले कपिल के शो में 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। इसी दौरान में अजय, काजोल ,कपिल और अर्चना एक दूससे मस्ती मजाक करते दिखे थे। तभी कपिल ने अजय से कहा था- अजय अभिनेता, निर्देशनक, निर्माता हैं , डबिंग करते हैं, साथ ही खुद की कंपनी भी है। हमने नारा सुना था सबका साथ सबका विकास। आपने ने तो खुद के विकास का नारा बना दिया।
कपिल की बात पर अजय ने कहा था- 'तेरे 103 एपिसोड हो गए। तूने किसी को यहां आने दिया, यहीं खा गया न सब। अजय का जवाब सुनकर अर्चना भी कपिल की फीस को लेकर कमेंट करती हैं।' अर्चना कहती हैं- 'कपिल इतने पैसे लेता है कि हम लोगों के लिए बहुत थोड़ा बचता है। अर्चना की यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'लूट लो, आओ लूट लो, एक बच्ची का बाप हूं घर चलाना होता है।'
कपिल की ये बातें सुनकर अजय चुटकी लेते हुए कहते हैं- 'जब तेरे बच्ची बड़ी होगी और ये एपिसोड देखेगी तो बोलेगी कि मेरे पैदा होते ही भीख मांगना शुरू कर दिया था।' आपको बता दें, इससे पहले भी अर्चना फीस को लेकर शो में अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। वहीं अजय और काजोल की फिल्म 'तानाजी' कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
'तानाजी' ने दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 22.12 करोड़, सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़ और बुधवार को 7.01 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने कुल 190.35 करोड़ जुटा लिए। अब इसके 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है।
Bigg Boss 13: 'टिकट टू फिनाले' देने घर में आएगा ये बड़ा सेलिब्रिटी, एक पहुंचेगा डायरेक्ट टॉप 5 में