'बिग बॉस 13' में 20 दिन से भी कम समय बचा है। ऐसे में हर कंटेस्टेंट के सामने बड़ी चुनौती है। गुरुवार को कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक बार फिर से घरवालों के बीच हंगामा होने वाला है। इस टास्क के लिए विशाल आदित्य सिंह को संचालक बनाया जाता है। जहां विशाल कुछ ऐसा करते हैं कि जिसकी उन्हें कड़ी सजा मिलती है।
Bigg Boss 13: विशाल को मिली अब तक की सबसे बड़ी सजा, टास्क के दौरान की थी ये गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि टास्क के दौरान दो टीमें होती हैं। एक टीम सिद्धार्थ की होती है, दूसरी टीम आसिम की होती है। सिद्धार्थ और आसिम की टीम के बीच टास्क को लेकर कई बार झगड़ा होता है। तभी विशाल चीटिंग करते हुए शहनाज को प्वाइंट दे देते हैं। विशाल के ऐसा करने पर शेफाली कहती हैं कि वो ये फैसला नहीं मानतीं क्योंकि ये गलत है।
विशाल के संचालन से नाराज बिग बॉस कहते हैं कि 'ईमानदारी और दिल से खेलने का दावा करने वाले विशाल जितना कन्फ्यूज संचालक आज तक नहीं हुआ है। सरेआम झूठ बोलकर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करना सरासर बेईमानी है। शर्म आनी चाहिए।' बिग बॉस ने विशाल को सजा दी कि उन्हें अब इम्यूनिटी पाने का कोई भी काम नहीं दिया जाएगा।
A post shared by BIGGBOSS TV (@biggboss_.tv) on
बिग बॉस के इस फैसले से जहां सिद्धार्थ की टीम काफी खुश दिखती है तो वहीं विशाल नाराज दिखाई दिए। विशाल कहते हैं, 'इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।' विशाल के इस तरह चीटिंग करने पर अब देखना होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान का क्या रिएक्शन होता है।
टास्क के दौरान ही सिद्धार्थ और शहनाज की नोंकझोक भी नजर आएगी। वीडियो में सिद्धार्थ शहनाज पर कमेंट करते हुए दिखे। सिद्धार्थ शहनाज पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं- 'यही होता है जब लोग दो तरफ होते हैं। न इधर के न उधर के।' सिद्धार्थ के कमेंट से शहनाज चिढ़ जाती हैं। वह उसे ऐसा न करने को कहती हैं। सिद्धार्थ फिर भी लगातार उन्हें कमेंट करने से नहीं रुकते। शहनाज गुस्से में आती हैं और सिद्धार्थ को धक्का दे देती हैं। शहनाज को ऐसा करता देख सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
Bigg Boss 13: 'टिकट टू फिनाले' देने घर में आएगा ये बड़ा सेलिब्रिटी, एक पहुंचेगा डायरेक्ट टॉप 5 में