'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते दर्शकों को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। घरवालों के खेल की रणनीति बदली तो कई घरवालों के कनेक्शन में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर सिद्धार्थ-आसिम के झगड़े में 'बिग बॉस' को दखल देना पड़ा तो वहीं शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती भी टूट गई। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी घर में एंट्री कर सकते हैं। रोहित की एंट्री की कनेक्शन 'टिकट टू फिनाले' से जुड़ा हो सकता है।
Bigg Boss 13: 'टिकट टू फिनाले' देने घर में आएगा ये बड़ा सेलिब्रिटी, एक पहुंचेगा डायरेक्ट टॉप 5 में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी घर में एक खास टास्क लेकर आएंगे। ये टास्क 'टिकट टू फिनाले' से जुड़ा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो जो भी इस टास्क को जीतेगा वो सीधा टॉप पांच में पहुंच जाएगा। यानी कि उसे किसी और पड़ाव को पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक मेकर्स 'टिकट टू फिनाले' की तैयारियों में जुट गए हैं।
'टिकट टू फिनाले' 'बिग बॉस' के हर सीजन में होता है। इस बार 'बिग बॉस' का फिनाले 15 फरवरी को है। इस बीच 'बिग बॉस' फैन क्लब की तरफ से रिपोर्ट है कि शो में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'जवानी जानेमन' की स्टारकास्ट आएगी। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म का प्रमोशन करने के लिए वरुण धवन और 'जवानी जानेमन' फिल्म से सैफ अली खान शो में आएंगे।
सैफ घरवालों से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्हें बताएंगे कि वो किस तरह से बर्ताव कर रहे हैं। घरवालों की बात करें तो इस बार बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शेफाली जरीवाला, आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, रश्मि देसाई और आसिम रियाज हैं।
वहीं दो लोग सुरक्षित हुए हैं। ये दो लोग सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल हैं। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि शहनाज सिद्धार्थ को धक्का दे रही हैं। शहनाज को ऐसा करता देख माहिरा नाराज हो जाती हैं। वो कहती हैं- 'दोस्ती का मतलब पता नहीं, आईं दोस्ती निभाने। ये असलियत है इसकी।'
Captaincy task mein baazi palat ke #ShehnaazGill ne nikala @sidharth_shukla par apna gussa!
कैप्टेंसी टास्क में गुस्से में तिलमिलाई शहनाज ने सिद्धार्थ को दिया धक्का, हैरान रह गए घरवाले
Watch this tonight at 10:30 PM.
Anytime on @justvoot.@vivo_india @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/Y7ZneSpHBi