'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती में पिछले कुछ दिनों दिनों से दरार देखी जा रही हैं। शहनाज कई मौकों पर सिद्धार्थ को मनाती दिखीं लेकिन इसका उन पर कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दिया। बुधवार प्रसारित एपिसोड में भी सिद्धार्थ के रवैये को देखकर शहनाज काफी रोती हुईं दिखीं। दोनों के बीच इस तरह दूरियों को देख दोनों के फैंस दुखी हैं और सोशल मीडिया पर सिडनाज की कई पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। चलिए हम आपको दोनों के ऐसे ही कुछ क्यूट मोमेंट से रूबरू करवाते हैं।
सिद्धार्थ-शहनाज के झगड़े के बाद फैंस याद कर रहे क्यूट मोमेंट, पांच तस्वीरों में दिखी केमेस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान सिद्धार्थ, शहनाज से नाराज हो जाते हैं। शहनाज कई बार सिद्धार्थ को मनाती दिखती हैं। इस दौरान विकास गुप्ता भी सिद्धार्थ को समझाते हैं कि शहनाज उन्हें मना रही हैं उन्हें अपना गुस्सा खत्म कर लेना चाहिए। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'ऐसा नहीं होता है कि जब आपको साथ चाहिए तो ठीक है। जब साथ नहीं चाहिए तो आप अलग रहें। मैं काफी दुखी हूं उससे।' रात में सिद्धार्थ और शहनाज एक ही बेड पर सोते हैं। देर रात सिद्धार्थ शहनाज से उनसे पीठ दबाने के लिए कहते हैं। जिस पर शहनाज उठती हैं और काफी देर तक वो पहले पीठ और फिर पैर दबाती हैं। शहनाज के ऐसा करने पर सिद्धार्थ की नाराजगी खत्म हो जाती है और वो उनका गाल खींचने लगते हैं। अगले दिन सिद्धार्थ, शहनाज को मनाते हैं और बेड पर उन्हें हग करने लग जाते हैं।
बिग बॉस होस्ट करते हुए सलमान खान को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर घर के सभी सदस्यों ने सलमान के गाने पर डांस किया था। सिद्धार्थ और शहनाज 'चाशनी' गाने पर रोमांस करते दिखे। गाने की शुरुआत में सिद्धार्थ शहनाज को किस करते हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं।
ऐसे ही एक बार सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अनबन हो गई थी। रात में जब सिद्धार्थ सोते हैं तो शहनाज उनके पास आती हैं और बेड पर फूल रख देती हैं। ये देख सिद्धार्थ हंसने लगते हैं। शहनाज दोबारा आती हैं और बेड के पास रखे टेबल पर कुछ सामान रखने लगती हैं। इसी बीच सिद्धार्थ उठते हैं और शहनाज का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींच लेते हैं और गले लगा लेते हैं।
जब सिद्धार्थ और रश्मि ने बिग बॉस के घर में एक रोमांटिक वीडियो शूट किया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच ऐसे ही वीडियो की डिमांड की थी। दर्शकों की मांग को देखते हुए बाद में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच भी रोमांटिक वीडियो शूट किया गया।
चार महीने में Bigg Boss के बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे आसिम रियाज, समर्थन में उतरे ये पांच सितारे