फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन सीना ने शेयर की थी आसिम की तस्वीर, अब प्रियंका चोपड़ा की बहन ने ट्वीट कर मेकर्स से कही ये बात

Tue, 11 Feb 2020 03:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 13 priyanka chopra sister meera supports asim riaz her tweet viral
John Cena and Asim Riaz - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज एक बेहतरीन कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं । घर में आने से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था । उन्होंने इन 4 महीनों में अपनी अलग पहचान बनाई और जनता के बीच मशहूर हो गए । उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि शो के मजबूत कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को टक्कर दे रहे हैं । दर्शकों को लग रहा है कि इस बार के विनर आसिम रियाज ही होंगे । 

Bigg boss 13 priyanka chopra sister meera supports asim riaz her tweet viral
Asim Riaz - फोटो : twitter

आसिम रियाज की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि कुछ दिन पहले रेसलर जॉन सीना ने उनकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी । जो देखते ही देखते वायरल हो गई । अब हाल ही में दूसरी बार जॉन सीना ने आसिम की तस्वीर शेयर की । इससे पता चलता है कि आसिम अब इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं । 

Bigg boss 13 priyanka chopra sister meera supports asim riaz her tweet viral
Asim Riaz - फोटो : twitter

इस बारे में प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने अपनी राय रखी है । उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आसिम की वजह से बिग बॉस को इंटरनेशनल लेवल पर इतनी पॉपुलैरिटी मिल रही है । इसके लिए बिग बॉस को आसिम रियाज का शुक्रगुजार होना चाहिए । जॉन सीना आसिम रियाज को प्रमोट कर रहे हैं ।' बता दें कि मीरा शुरू से ही आसिम रियाज को सपोर्ट करती आई हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 13 priyanka chopra sister meera supports asim riaz her tweet viral
asim riaz - फोटो : social media

वो बिग बॉस को करीब से फॉलो करती हैं । उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स पर सिद्धार्थ का सपोर्ट करने और पक्षपात करने का आरोप भी लगाया था । उन्होंने कहा था कि अगर इतना पक्षपात होता रहा तो वो शो देखना छोड़ देंगी। बता दें कि जॉन सीना के आसिम रियाज को सपोर्ट करने पर उनकी लेडी लव हिमांशी खुराना और भाई उमर काफी खुश हुए हैं । 

विज्ञापन
Bigg boss 13 priyanka chopra sister meera supports asim riaz her tweet viral
Asim Riaz - फोटो : twitter

हाल ही में घर में एक मशहूर एंकर पहुंचे थे । उन्होंने सलमान खान से पूछा था कि आप आसिम को इतना क्यों डांटते हैं । इस पर सलमान कहते हैं कि वो कभी-कभी डांटने के लायक काम करता है । फिर वो पूछते हैं कि आपने उन्हें बाहर की खबरें दी और कहा कि उनकी वजह से हिमांशी की सगाई टूट गई । इसपर बॉलीवुड के भाईजान ने कहा कि जी हां... वो सगाई करके अंदर आईं थीं और ये लट्टू हो गए उन पर, जब वो घर से बाहर निकली तो वो चैप्टर समाप्त हो गया ।

मोनालिसा ने धूमधाम से की ननद की शादी, रस्में निभाते एक्ट्रेस की तस्वीरें हो रहीं वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed