'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बाद सभी घरवाले रश्मि देसाई (Rashami Desai) के खिलाफ हो जाएंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में 'बिग बॉस' का जो प्रोमो आया है उसमें साफ नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि घरवाले रोटी को लेकर रश्मि देसाई को खरी-खोटी सुना रहे हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि रश्मि असीम से कहती है 'मैं तेरी अब्बा की नौकर नहीं हूं।'
BB13: रोटी को लेकर असीम के निशाने पर आईं रश्मि देसाई, अभिनेत्री बोलीं- 'नहीं हूं तेरे अब्बा की नौकर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोमो वीडियो में शहनाज असीम से कह रही हैं अब रोटी भी एक-एक मिल रही है। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि 'मालकिन ने कुछ सोचा होगा।' रोटी की बात को लेकर असीम घरवालों से कहते हैं कि 'एक रोटी देती हैं वो भी नाकारात्मक भावना के साथ।' इस पर रश्मि असीम से कहती हैं कि 'तेरे अब्बा की नौकर नहीं हूं।'
वीडियो में दिखाया गया है कि रश्मि और असीम के बीच झगड़ा बढ़ जाता है। असीम कहते हैं कि 'अगर तुम अपना काम सही से नहीं करोगी तो मैं टोकूंगा। 'इस पर रश्मि कहती हैं 'तुम किसी और की जुबान बोलते हो।' इसके अलावा 'बिग बॉस 13' का एक और प्रोमो वीडियो आया है। यह प्रोमो वीडियो 'टिकट टू फिनाले' का है। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'टिकट टू फिनाले की तरफ कदम और बढ़ाएगा ये टॉय फैक्ट्री टास्क।'
Ek roti par se hue saare gharwale @TheRashamiDesai par haavi! Dekhiye kaise hua yeh aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot. @vivo_india @beingsalmankhan @bharatpeindia #BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss #SalmanKhan pic.twitter.com/0Bf05LTbrM
#TicketToFinale ki taraf ek kadam aur badhaayega yeh Toy Factory task!
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 15, 2019
Jaane ke liye kaun banegi pehli finalist tune in tonight at 10:30 PM.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BB13 #BiggBoss #SalmanKhan pic.twitter.com/alVrAGaPYX
यह भी पढ़ें;- कपिल शर्मा एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए लेते हैं कितने करोड़, उदित नारायण ने खोल दिया राज