छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से अरहान खान घर से बेघर हो गए हैं। सलमान खान के इस शो में वह रश्मि देसाई के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में थे। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में रहते हुए सलमान खान और रश्मि देसाई के भाई गौरव ने अरहान खान की असलियत का भी खुलासा किया था। जिसके बाद रश्मि और अरहान के बीच कुछ मुश्किलें आई थीं। अब गौरव ने अरहान खान और रश्मि देसाई के रिश्ते को लेकर बड़ी बात बोली है।
Bigg Boss 13: अरहान से रश्मि की शादी को लेकर भाई गौरव ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'हम नहीं चाहते कि...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव देसाई ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 13 में बहन रश्मि के खेल और अरहान खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर ढेर सारी बाते कीं। गौरव ने रश्मि देसाई और अरहान खान के रिश्ते के भविष्य पर बात की। गौरव से पूछा गया कि क्या आपको अरहान के साथ रश्मि का भविष्य सुरक्षित लगता है? इस पर गौरव ने कहा, 'अरहान के साथ रहना है या नहीं ये उनका (रश्मि) खुद का फैसला है। वो जो भी फैसला ले भगवान करे वो सही हो।'
गौरव ने आगे कहा कि, 'हम नहीं चाहते हमारा परिवार उन्हें किसी फैसले के लिए भड़काए। हम बस एक ही चीज चाहते हैं उनकी खुशियां और सुरक्षा।' सलमान खान ने वीकेंड का वार में खुलासा किया था कि अरहान ने अपनी शादी और बच्चे के बारे में रश्मि को नहीं बताया था। इस बात पर चर्चा करते हुए गौरव देसाई ने कहा कि, 'मुझे ये बहुत अजीब लगा। वो इतनी बड़ी बात मेरी बहन से कैसे छुपा सकता है'। इसके अलावा गौरव ने बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़ों पर भी ढेर सारी बातें कीं।
गौरतलब है कि अरहान ने बिग बॉस 13 में दो बार वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो में रहते हुए उनके ऊपर कई आरोप लगे थे। घर से बाहर आने के बाद अरहान खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। अरहान पर आरोप था कि वो रश्मि के घर और उनके पैसों का गलत तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं। अरहान ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, 'रश्मि और मैं हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। मेरे पास उसके घर की चाबी पहले से ही थी। मुझे नहीं पता कि ये सब गलत खबरें कौन और क्याें फैला रहा है। जब मैं घर के अंदर था तब ये सब अफवाहें आनी शुरू हुईं। मुझे बताया गया कि रश्मि के पीछे मेरे घर के कुछ लोग रश्मि के घर पर रह रहे हैं। मुझे लगता है कि ये सब बकवास है और मैं इस पर पहले ही सारी बातें साफ कर चुका हूं।'
साथ ही अरहान ने घर में रश्मि के बैंकरप्ट वाली बात कहने को लेकर भी अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मैंने रश्मि के बारे में कभी गलत नहीं सोचा। घर में मैंने रश्मि के बैंकरप्ट की बात कही थी लेकिन उसके पीछे कोई गलत मकसद नहीं था। मैंने ये सारी बातें रश्मि से साफ कर दी हैं। मेरा उसे दुखी करने का कोई इरादा नहीं था। इसके लिए मैंने उससे माफी भी मांगी। वो सारा मामला वहीं खत्म हो गया।'
पढ़ें: रश्मि के घर और पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, इस सवाल पर अरहान ने दिया ये करारा जवाब