'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से दलजीत कौर और कोएना मित्रा बेघर हो चुकी हैं। शहनाज और कोएना ने घर से बाहर आते ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कई खुलासे किए। यहां तक कि दलजीत ने पारस छाबड़ा, शहनाज और माहिरा शर्मा को नकली भी कहा। जबकि कोएना ने सलमान के ऊपर पक्षपात का आरोप लगाया। इस बीच घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जानिए कोएना और दलजीत के जाने के बाद कौन से सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
Bigg Boss 13: इस बार ये छह कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, शेफाली को 'धोखा' मिला पर जीत गईं टास्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बीबी फिशरीज' टास्क 'वीकेंड का वार' से पहले हुआ था। इसमें लड़कियों को लड़कों को नॉमिनेट करने का मौका मिला था। इस टास्क के दौरान लड़कियों को एक-एक टोकरी दी गई जिसमें मछलियां थी। इन मछलियों को लड़कियों को उन लड़कों के नाम के सामने बने बॉक्स में डालना था जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहती हैं। इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला जीते क्योंकि आखिर में बजर बजने पर उनकी टोकरी में एक भी मछली नहीं थी।
ऐसे में इस बार घर से बेघर होने के लिए लड़कों में असीम रियाज, सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबु मलिक हैं। दिलचस्प बात है कि दो हफ्तों के बाद पहली बार लड़के घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। लड़कियों की बात करें तो उनके नॉमिनेशन की प्रकिया हाल ही में हुए 'बीबी बैंक' 'टास्क के दौरान हुई। इस टास्क में लड़कियों को दो ग्रुप में बांटा गया था। एक टीम में रश्मि देसाई, देवोलीना और माहिरा थीं जबकि दूसरे ग्रुप में आरती सिंह, शहनाज और शेफाली बग्गा थीं।
इस टास्क में दोनों टीमों को एक एक लॉकर दिया गया था। इस टास्क में लड़कों की भी अहम जिम्मेदारी थी। लड़कों को कुछ पैसे दिए गए थे। जो उन्हें उस टीम को देने थे जिसे वह नॉमिनेशन से बचाना चाहते थे। ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम ने अबु मलिक के साथ मिलकर आरती, शेफाली और शहनाज की टीम को समर्थन दिया। दिलचस्प बात है कि टास्क के दौरान शेफाली और सिद्धार्थ डे के साथ थोड़ा झगड़ा भी हुआ। शेफाली का कहना था कि सिद्धार्थ ने दूसरी टीम को ज्यादा पैसे दिए और उन्हें कम।
इस तरह से आरती सिंह, शेफाली और शहनाज नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गईं और दूसरी टीम नॉमिनेट हो गई। नॉमिनेट हुई टीम में देवोलीना थीं लेकिन वह बच गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की 'क्वीन' हैं। देवोलीना की टीम की बाकी दो सदस्य रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गईं। इस बार भी घर से दो लोग बाहर जाएंगे। इस बार का खुलासा खुद सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में किया था।
यह भी पढ़ें:- BB13: रश्मि-आरती नहीं, अब इस लड़की ने थामा सिद्धार्थ शुक्ला का हाथ और बिस्तर पर साथ में सो गई