फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सलमान ने किया इन पांच कंटेस्टेंट को सुरक्षित, बाकी चार पर लटकी तलवार

Sun, 26 Jan 2020 12:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 26 Jan 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan safe to these 5 contestants from nominations
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में तीन हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट के लिए ये पड़ाव काफी अहम है। हर कंटेस्टेंट खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई हथकंडे अपना रहा है। बीते दिनों हुए इम्यूनिटी टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल सुरक्षित हो गए थे। घर में इस वक्त नौ कंटेस्टेंट हैं। इस तरह सात कंटेस्टेंट बचे जो नॉमिनेशन की लिस्ट में रहे। इनमें विशाल आदित्य सिंह, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला हैं।

bigg boss 13 salman khan safe to these 5 contestants from nominations
bigg boss 13 - फोटो : voot

शनिवार प्रसारित एपिसोड में सलमान ने सबसे पहले विशाल आदित्य सिंह को सुरक्षित किया। सलमान कहते हैं कि रश्मि हमेशा विशाल को कमजोर मानती आई हैं लेकिन इस हफ्ते विशाल को रश्मि से ज्यादा वोट मिले। सलमान रश्मि से कहते हैं कि 'ये झूठ नहीं हैं। रश्मि ये आपके लिए वेकअप कॉल है। अब आप ये चिंता करो कि कहीं आप इस घर से ना निकल लो।' 

bigg boss 13 salman khan safe to these 5 contestants from nominations
mahira sharma - फोटो : social media

बीते पूरे हफ्ते आसिम घर में दिखते रहे हैं। इसका फायदा भी उन्हें मिला। सलमान खान ने बताया कि आसिम इस हफ्ते सुरक्षित हैं। घर में अभी तक माहिरा पर सभी ये आरोप लगाते नजर आए कि वो पारस की वजह से शो में टिकी हुई हैं। सलमान ने माहिरा को सुरक्षित बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan safe to these 5 contestants from nominations
bigg boss 13 - फोटो : voot

पांच कंटेस्टेंट सुरक्षित हो गए हैं। अब चार कंटेस्टेंट पारस, रश्मि, आरती और शेफाली पर तलवार लटकी है। आज सलमान खान बताएंगे कि इन चार में से किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कंटेस्टेंट की पॉपुलरिटी को देखें तो इनमें रश्मि की सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है, माना जा रहा है रश्मि सुरक्षित हो जाएंगी। अब ये तो आज ही पता चलेगा कि कौन बाहर जाएगा।

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan safe to these 5 contestants from nominations
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

इस वीकेंड शो में मशहूर गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया पहुंचे। हिमेश रेशमिया की धमाकेदार एंट्री से घर के सदस्य भी हैरान रह गए। हिमेश शो में आते ही रश्मि की पोल घरवालों के सामने खोलते नजर आए। हिमेश बताते हैं कि रश्मि ने चायपत्ती चुराई है जिसके बाद सिद्धार्थ उन्हें चोर-चोर बुलाने लगते हैं।

200 करोड़ से भी आगे निकली अजय की 'तानाजी', 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई दीपिका की 'छपाक', जानें 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed