फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की बदतमीजी पर कम नहीं हुई सलमान की नाराजगी, रश्मि-आसिम पर भी निकाली भड़ास

Sat, 04 Jan 2020 10:17 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 04 Jan 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla rashami desai in weekend ka vaar
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस' का सीजन 13 अभी तक दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहा है। शो टीआरपी रेटिंग में बढ़त बनाए हुए। कंटेस्टेंट के बीच विवाद हो या नोक-झोंक, फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन सबके बीच मेकर्स पर सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष लेने का आरोप लग रहा है। यही नहीं खबरें तो यहां तक थीं कि सलमान ने जब सिद्धार्थ को फटकार लगाई तो क्रिएटिव टीम ने उन्हें ऐसा करने से रोका लेकिन अब जो प्रोमो वीडियो सामने आया है उसमें सिदार्थ को लेकर सलमान ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर किया है।

bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla rashami desai in weekend ka vaar
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter

वीकेंड का वार में सलमान खान सभी घरवालों पर भड़कते नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में सलमान सबसे पहले आसिम से कहते हैं कि 'आपने शुक्ला के पिता को क्राई बेबी क्यों बुलाया?आप जानते हैं शुक्ला के पिता कहां हैं?' इस पर आसिम कहते हैं, 'जी हां।' सलमान कहते हैं, 'कहां हैं?' आगे आसिम ने कहा कि 'वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।' आसिम पर गुस्सा निकालते हुए सलमान कहते हैं, 'तब आपने ये क्यों कहा, इस वक्त आप सबसे खराब लग रहे हैं।' 

bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla rashami desai in weekend ka vaar
bigg boss 13 - फोटो : voot

आसिम के बाद सलमान सिद्धार्थ को कहते हैं कि 'और शुक्ला आप गुस्से में सारी हदें पार कर देते हो। गुस्से में आपका असल व्यक्तित्व बाहर आता है।' सलमान रश्मि पर भी निशाना साधने से नहीं चूकते। सलमान कहते हैं कि 'आप कैमरामैन पर ताने मार रही हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको नीचा दिखा रहे हैं, शो में आपको निगेटिव दिखाया जा रहा है, मैं आपसे कह रहा हूं गेट खुलवा देता हूं आप जा सकती हैं।' इसके बाद सलमान कहते हैं, 'बिग बॉस दरवाजा खोलो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla rashami desai in weekend ka vaar
bigg boss 13 - फोटो : social media

आज शो में अजय देवगन और काजोल भी आएंगे। जो अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी' का प्रमोशन करेंगे। इस दौरान सलमान, अजय और काजोल से कुछ मजेदार टास्क कराएंगे, जिन्हें देख आप भी हंसते हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Weekend ka vaar... With @beingsalmankhan are you guys interested 😍😍😍 Comments kro 😂 #bb13 #voot #biggboss13 #biggboss13updates #biggbosskhabri #biggbossjasoos #biggboss #asimriaz #sidharthshukla #artisingh #mahirasharma #paraschhabra #shefalizariwala #shefalibagga #sana #shehnazgill #himanshikhurana #bhau #hindustanibhau #vishaladityasingh #devoleena #madhurimatuli #asimanshi #sidnaaz #virima #parasmahira #rashmi @realsidharthshukhala @imrashamidesai @shehnazgill_official @iamhimanshikhurana @asimriaz77.official @paraschabrabb13 @officialmahirasharma @shefalibaggaofficial @shefalizariwala_ @madhurimatuli @vishalsingh713 #WeekendKaVaar

A post shared by biggboss_khabri🔵 (@biggboss_13teda) on

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes sidharth shukla rashami desai in weekend ka vaar
bigg boss 13 - फोटो : voot

पिछले वीकेंड का वार में भी सलमान ने सिद्धार्थ को घर का बदतमीज सदस्य बता डाला था। शो में देवोलीना भट्टाचार्जी गेस्ट बनकर पहुंचीं। स्टेज पर जब वो आईं तो सलमान उनसे पूछते हैं कि 'जब आपने बाहर से देखा तो आपकी राय घरवालों को लेकर बदली है क्या?' जवाब में देवोलीना बताती हैं कि 'जी बिल्कुल, जब हम घर में होते हैं तो हमें एक ही पक्ष दिखता है लेकिन जब हम बाहर से देखते हैं तो हमारी राय बदलती है।' देवोलीना इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला का उदाहरण देती हैं कि 'जैसे सिद्धार्थ के साथ मेरे काफी झगड़े हुए हैं। पहले मुझे लगता था कि वो बहुत ज्यादा बदतमीज हैं या उन्हें तमीज नहीं हैं। वो औरतों की इज्जत नहीं करते।' देवोलीना के इतना कहने पर सलमान कहते हैं कि 'वो हैं लेकिन'। आगे देवोलीना कहती हैं कि 'वो एग्रेसिव हैं लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत हैं जो उन्हें अच्छे से समझाए।'

अथिया शेट्टी के साथ केएल राहुल ने थाईलैंड में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed