फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: सिद्धार्थ ने रश्मि के रिश्तों की खोली पोल, कहा- 'इनके रिलेशन तो हर महीने बदलते हैं'

Wed, 12 Feb 2020 12:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla says rashami desai relationship change every month
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच बहुत झगड़े हुए हैं । दोनों के बीच दोस्ती भी देखी गई । दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक भी करते दिखे हैं । हालांकि किसी को भी इनके रिश्ते की सच्चाई नहीं पता चल पा रही थी । हाल ही में घर में मशहूर एंकर ने एंट्री की । उन्होंने घर में आकर सभी कंटेस्टेंट की अदालत लगाई । यहां सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए । 

 

bigg boss 13 sidharth shukla says rashami desai relationship change every month
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
एंकर ने सिद्धार्थ से पूछा कि आपका और रश्मि के रिश्ते का अब स्टेटस क्या है । इस सवाल पर सिद्धार्थ कंफ्यूज नजर आए । सिद्धार्थ ने कहा, 'रश्मि के रिलेशनशिप तो हर महीने बदलते हैं । मुझे रश्मि बहुत ज्यादा अच्छी लगती थी । लेकिन हमारे शो पर एक आर्टिकल आया । जो पेपर में छपा था । उसमें ये लिखा था कि मैं सेट पर कितनी समस्या पैदा करता हूं ।'

 

bigg boss 13 sidharth shukla says rashami desai relationship change every month
sidharth shukla - फोटो : voot

'जबकि जो चीजें उसमें लिखी थीं वो रश्मि किया करती थीं, सेट पर । लोगे सेट पर भी कह रहे थे कि ये तो रश्मि करती हैं, तुम्हारा नाम क्यों लिखा है । इसके बाद से इनके साथ मेरा ये सब चालू हो गया ।' बता दें कि रश्मि और सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में साथ काम किया था । 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla says rashami desai relationship change every month
Sidharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ से पहले रश्मि भी कठघरे में आई थीं। रश्मि से भी सिद्धार्थ और उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछे गए थे। रश्मि से एंकर ने सवाल पूछा था-'सिद्धार्थ से आपका बहुत पुराना रिश्ता है?' एंकर के सवाल के जवाब में रश्मि कहती हैं- 'बहुत पुराना, दिल से दिल तक।' इसके बाद एंकर कहते हैं- 'घर में आने से पहले ऐसी कौन सी बात थी जो वो साफ करना चाहते थे?' जवाब में रश्मि ने कहा- 'ये बहुत निजी सवाल है सर?' इस पर एंकर ने कहा- 'यही तो समय है सबकुछ बता देने का।'

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla says rashami desai relationship change every month
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

शो में सिद्धार्थ की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैष्णवी ने बताया था कि रश्मि, सिद्धार्थ को पसंद करती थीं । मुझे उसके चेहरे पर दिखता था । सिद्धार्थ एक हैंडसम लड़का है और रश्मि बेहद खूबसूरत है । कई बार हमें ऐसा लगता था कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए और सेटल हो जाना चाहिए । मैंने ये बात सिद्धार्थ से भी बोली थी । रश्मि, सिद्धार्थ के लिए एक पर्फेक्ट मैच थी । 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने किया रश्मि से अपने झगड़े की असली वजह का खुलासा, बोले- 'एक बार इसने 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed