फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिनाले से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने बिग बॉस को लिखा पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Wed, 12 Feb 2020 05:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharth Shukla mother wrote a letter to Bigg Boss 13 before finale viral on social media
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 13 के फिनाले की तारीख करीब आते ही फैंस के दिल की धड़कन तेज होने लगी है। 'कौन जीतेगा इस बार का सीजन?' ये सवाल हर शख्स के मन में घूम रहा है। लेकिन इस बीच बिग बॉस 13 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने बिग बॉस को एक पत्र लिखा है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Siddharth Shukla mother wrote a letter to Bigg Boss 13 before finale viral on social media
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला ने पत्र में लिखा है, 'मैं आपको ये लेटर थैंक्यू कहने के लिए लिख रही हूं। आपने मुझे मेरे बेटे के ऐसे कई पहलू से वाकिफ कराया, जिन्हें मैं भी नहीं जानती थी। आपने शैफ सिड से मिलवाया, गोल रोटियां बनाना, चाय बनाना, घर के बाकी के काम करना, मुझे यकीन ही नहीं होता कि मेरा बेटा ये सब कर पा रहा है। घर में सबसे छोटे होने के कारण सिद्धार्थ हमेशा प्रोटेक्टेड रहा है। जब भी वो बीमार होता था तो मुझे कभी नहीं छोड़ता था। लेकिन इस बार जब वो ज्यादा बीमार पड़ा तो मैं उसके साथ नहीं थी।'

Siddharth Shukla mother wrote a letter to Bigg Boss 13 before finale viral on social media
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

पत्र में आगे लिखा है, 'इतने चैलेंजिंग वातावरण में बीमार होते हुए भी उसने हिम्मत नहीं हारी। ये आपने मुझे उसकी अंदर की ताकत का नया पहलू दिखाया है। घर में रहकर उसने कई चीजों को नजरअंदाज करना सीख लिया है। ज्यादा धैर्यवान होना उसने इस घर ने सिखा दिया। थैंक्यू कि आपकी वजह से इतने सारे लोगों का सिद्धार्थ को प्यार मिला।'

View this post on Instagram

#MomKaLetterToBiggBoss . . . #TeamSidharthShukla

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Shukla mother wrote a letter to Bigg Boss 13 before finale viral on social media
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

'इतने लोग उसे अपना प्यार और समय दे रहे हैं। पता नहीं सिद्धार्थ इतना सारा प्यार कैसे लौटा पाएगा।' पत्र के अंत में सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने लिखा है- 'मैं बेसब्री से फिनाले पर सिद्धार्थ से मिलने का इंतजार कर रही हूं। और आप सब का प्यार रहा तो ट्रॉफी के साथ।'

विज्ञापन
Siddharth Shukla mother wrote a letter to Bigg Boss 13 before finale viral on social media
bigg boss 13 - फोटो : social media

आपको बता दें कि सिद्धार्श शुक्ला के शो जीतने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। वो इस सीजन की शुरुआत से ही कॉफी पॉपुलर रहे हैं। घर में लड़ाई झगड़े और धक्का-मुक्की में भी उनका नाम सबसे पहले आया। इसके साथ ही शहनाज गिल के साथ उनके कनेक्शन को लोगों ने खूब पसंद किया। फिलहाल अब देखना होगा कि वो बिग बॉस की ट्रॉफी ले जा पाते हैं या नहीं।

फिनाले से तीन दिन पहले खुलासा, आसिम से ही नहीं हिमांशी से भी है जॉन सीना का ये कनेक्शन 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed