'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दोस्ती में दरार पड़ती दिखी। गुरुवार प्रसारित एपिसोड में विशाल आदित्य सिंह और शेफाली बग्गा मिलकर शहनाज गिल को भड़काते हुए दिखे। शहनाज दोनों से कहती हैं कि 'पारस ने मेरे बारे में कहा कि इसको तो माहिरा से ही प्रॉब्लम है।' जिसके बाद शेफाली बग्गा कहती हैं कि 'ये बातें तू सुन कैसे लेती है? सिद्धार्थ की वजह से तू उनको कुछ नहीं बोलती ना?'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के खिलाफ शहनाज को भड़काते दिखे घर के दो सदस्य, फिर हुआ कुछ यूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल कहते हैं कि 'जब तू बेडरूम में रो रही थी तो पारस कहता है देखो-देखो उसका ड्रामा चल रहा है। उसका चलो समझ में आता है कि माहिरा को उसे तुझसे ऊपर रखना है। तुझे ये भी अच्छा नहीं लग रहा है कि सिद्धार्थ बेवजह माहिरा की तरफदारी कर रहा है। तेरे लिए सिद्धार्थ पहले नंबर पर है अब वो भी ऐसे ही करेगा तो तुझे बुरा लगेगा।' विशाल की ये बातें सुनकर शहनाज रोने लगती हैं।
इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ के पास जाती हैं। जहां सिद्धार्थ पूछते हैं कि 'क्या ज्ञान मिल रहा था तुझे?' शहनाज कहती हैं कि 'उसकी कई बातें सही लगीं मुझे।' आगे सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तुझे उसकी बातें सही लगीं, क्या बात है। जा फिर तू उन्हीं के पास।' शहनाज पूछती है कि 'तूने कल ऐसे क्यों कहा कि मैं जेलस रहती हूं? माहिरा को मुझसे आगे दिखाना चाहता है ना।' शहनाज की बातें सुन सिद्धार्थ कहते हैं कि 'अगर तुझे ऐसा लग रहा है तो तुझे विशाल, शेफाली और आसिम के साथ रहना चाहिए।'
सिद्धार्थ आगे शहनाज से कहते हैं कि 'अब जो तुझे सब समझ में आ गया है तो तुझे उन लोगों के साथ रहना चाहिए। आखिर में हम लोग यहां गेम ही खेल रहे हैं। हम यहां भाई-बहन हैं नहीं, बेस्ट फ्रेंड हैं नहीं, लवर्स हैं नहीं, पति पत्नी हैं नहीं, तो ऐसा कुछ है नहीं। यहां मिले, आगे मिलेंगे या नहीं मिलेंगे नहीं, इसका पता नहीं। तू मेरे लिए एक वोट की तरह है। कभी कोई काम कर देगी बस इतना। मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं है तेरे से बात करने में।'
शहनाज जब चली जाती हैं तो पारस सिद्धार्थ से पूछते हैं कि 'क्या कह रही थी ये?' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'विशाल ने कुछ बोला है इसको। इसे सही लग रहा है ये। इसे बहलाना फुसलाना बहुत आसान है। मुझे नहीं पता विशाल ने क्या कहा लेकिन उसने गंदी आग लगाई है।'
Bigg Boss 13: पहली बार सिद्धार्थ ने अपने और रश्मि के रिश्ते पर की बात, बताया सेट पर क्या करते थे