छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' का 14वां सीजन भी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड फिनाले होने में सिर्फ कुछ ही समय बाकी है। बिग बॉस का हर सीजन यादगार बन जाता है। बिग बॉस 14 की बात करें तो कुछ कंटेस्टेंट के बीच बेहद प्यार नजर आया, तो कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू से तकरार हुई। इस सीजन में लव बर्ड्स एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने खूब सुर्खियां बटोरीं और बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद भी इनका प्यार परवान चढ़ रहा है।
एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने पब्लिक प्लेस पर किया एक दूसरे को 'किस', जल्द कर सकते हैं शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, एजाज और पवित्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ लिप लॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पवित्रा भी एजाज को किस करने की कोशिश कर रही हैं हालांकि बाद में दोनों कैमरे को देखकर सीधेे बैठ जाते हैं।
एजाज खान और पवित्रा पुनिया बिग बॉस 14 के घर में भले ही ज्यादा दिन नहीं टिक पाए लेकिन इनकी जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। पवित्रा और एजाज खान की मुलाकात बिग बॉस 14 शो के अंदर हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ताना प्यार में बदल गया।
इतना ही नहीं, पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने यह स्वीकार किया कि वो इस साल शादी कर सकते हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वो अपने रिश्ते को कुछ नाम देना चाहेंगे या शादी के बंधन में बंधने के क्या विचार हैं। इसपर एजाज ने कहा कि 'अभी बहुत पापड़ बेलने हैं शादी के लिए। शादी इंशाल्लाह होगी और एक सही वक्त पर होगी। अगर सबकुछ सही रहा तो पवित्रा और मैं इस साल शादी कर लेंगे।'
गौरतलब है कि जाज खान और पवित्रा पुनिया के रिश्ते की शुरुआत झगड़े से हुई थी। जैसे-जैसे वक्त आगे बीता दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। एविक्शन के बाद जब पवित्रा घर लौटी तो एजाज ने पवित्रा से अपने प्यार का इजहार किया था। इसके अलावा पवित्रा एजाज के परिवार से भी मिल चुकी हैं।