फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की तैयारियों में जुटे ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य, बताया दिशा परमार संग कब लेंगे सात फेरे

Thu, 04 Mar 2021 08:08 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 04 Mar 2021 08:08 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 fame Rahul Vaidya and Disha Parmar to tie the knot in 3 to 4 months
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य शो भले ना जीत पाएं हों लेकिन उनकी लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ है। वह जहां कहीं भी जा रहे हैं उनके प्रशंसक उन्हें घेर ले रहे हैं। बिग बॉस के घर में राहुल ने टीवी पर अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को प्रपोज किया था। अब जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Bigg Boss 14 fame Rahul Vaidya and Disha Parmar to tie the knot in 3 to 4 months
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

जी हां, राहुल वैद्य जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसका संकेत उनकी मां ने भी तब दिया था जब वह फैमिली वीके के दौरान बिग बॉस के घर में गई थीं। अपने हाल के एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा कि तीन-चार महीने बाद ही उनकी शादी होने वाली है।

Bigg Boss 14 fame Rahul Vaidya and Disha Parmar to tie the knot in 3 to 4 months
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : Instagram: @dishaparmar

जब राहुल बिग बॉस के घर में थे तब भी ऐसी खबरें थीं कि वह जून में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उनकी शादी की तारीख फाइनल नहीं हुई है। राहुल चाहते हैं शादी की रस्में उनके परिवार और चुनिंदा लोगों के बीच हों। बाद में वह फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 fame Rahul Vaidya and Disha Parmar to tie the knot in 3 to 4 months
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : Instagram: @dishaparmar

राहुल के अलावा इसी इंटरव्यू के दौरान दिशा ने बताया कि जब गायक ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी तब तक वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे। शो के बारे में राहुल कहते हैं कि शुरुआत में उनके लिए मुश्किलें हुईं और ऐसा लग रहा था कि वे शो के लिए सही नहीं है। वह दिशा को बहुत याद कर रहे थे और उससे मिलना चाहते थे। टीवी पर राहुल के प्रपोजल से दिशा भी हैरान रह गई थीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 fame Rahul Vaidya and Disha Parmar to tie the knot in 3 to 4 months
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : Instagram: @dishaparmar

बिग बॉस 14 खत्म होने के बाद राहुल वैद्य मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। उसके कुछ दिन बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर छुट्टियां मनाने निकल पड़े। राहुल और दिशा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed