फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कविता कौशिक ने गाली देने वाले ट्रोलर्स के स्क्रीनशॉट किए साझा, गिड़गिड़ाते हुए यूजर्स ने कहा- माफ कर दीजिए

Wed, 03 Mar 2021 10:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 03 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kavita Kaushik Slams Abusive Trolls; Shares Screenshots To 'expose Them'
कविता कौशिक - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला बनकर लोगों का दिल जीत लेने वाली कविता कौशिक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कविता हाल ही में 'बिग बॉस 14' में नजर आईं थीं। कविता इस शो का खिताब तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि दूसरे सितारों की तरह कविता भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। अब हाल ही में कविता ने ट्विटर पर कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं जिसमें लोगों ने उन्हें गाली दी थी और अब वो माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए कविता ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है।

Kavita Kaushik Slams Abusive Trolls; Shares Screenshots To 'expose Them'
कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कविता के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनके लोगों के मैसेज के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कविता ने फैंस से एक खास अपील की। कविता ने ट्वीट करते हुए लिखा- इन्हें सामने लाओ, इनका खुलासा करो।


 

Kavita Kaushik Slams Abusive Trolls; Shares Screenshots To 'expose Them'
kavita kaushik - फोटो : instagram

कविता द्वारा ट्रोलर्स को घेरे जाने के बाद उनमें से कई उनसे माफी मांगते और गिड़गिड़ाते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'माफ कर दो मुझे, मुझसे गलती हो गई, मैं एक लड़की हूं, प्लीज माफ कर दो'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्लीज मेरे माता पिता बहुत गरीब हैं, प्लीज मुझे माफ कर दो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kavita Kaushik Slams Abusive Trolls; Shares Screenshots To 'expose Them'
Kavita Kaushik - फोटो : social media

कविता के इस ट्वीट पर बहुत से यूजर्स ने उनका समर्थन करते हुए इसे सही बताया। हालांकि कुछ यूजर्स ने उन्हें उन लोगों को माफ कर देने के लिए कहा। एक ने लिखा, 'जाने दीजिए मैडम, स्कूल का बच्चा लग रहा है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा. 'क्या आप इंस्टा के मैसेज देखती हैं ? क्योंकि मैंने आपको कई खूबसूरत मैसेज भेजे थे लेकिन आप सिर्फ इस कबाड़ पर ही ध्यान देती हैं'।

विज्ञापन
Kavita Kaushik Slams Abusive Trolls; Shares Screenshots To 'expose Them'
कविता कौशिक - फोटो : instagram/ikavitakaushik

कविता कौशिक छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान एफआईआर शो में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला के रूप में मिली थी। इसके अलावा बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट बनकर भी कविता ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस शो के दौरान रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला से उनकी लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed