फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

Wed, 03 Mar 2021 09:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 03 Mar 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Sapna choudhary share new dance video on her Instagram see how fans reacted
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना चौधरी अपने धमाकेदार डांस से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायल हो जाते हैं। अब हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने नए गाने 'मिल्की' पर खूबसूरत डांस करते नजर आ रही हैं।

Sapna choudhary share new dance video on her Instagram see how fans reacted
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

इस वीडियो में सपना ने सफेद और आसमानी रंग का सूट पहना हुआ है और वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव भाव से लेकर उनका डांस सब कुछ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सपना के इस वीडियो को एक घंटे के अंदर हजारों लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि ये गाना हरियाणा के मशहूर गायक विश्वजीत चौधरी ने गाया है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Sapna choudhary share new dance video on her Instagram see how fans reacted
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

सपना के बाकी दूसरे वीडियो की तरह इस वीडियो पर भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने सपना के इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं तो वहीं कई यूजर्स ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया है। इससे पहले भी सपना ने जितने वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए थे उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna choudhary share new dance video on her Instagram see how fans reacted
सपना चौधरी - फोटो : Sapna Choudhary Instagram

डांस के साथ-साथ वो दर्शकों को अपने अभिनय का जलवा भी दिखा चुकी हैं। इसके अलावा सपना देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सपना भले ही बिग बॉस का खिताब नहीं जीत पाई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी अदाओं से घर के सदस्यों और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

विज्ञापन
Sapna choudhary share new dance video on her Instagram see how fans reacted
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : Instagram

इन दिनों सपना अपने पति वीर साहू के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें गोवा एयरपोर्ट पर उनके पति वीर साहू के साथ स्पॉट किया गया था। उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिय पर काफी वायरल हुई थी। बता दें कि सपना के मां बनने के बाद उनकी शादी की खबरें सामने आई थी जिसने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि बाद में बताया गया था कि वीर साहू के रिश्तेदार के निधन के चलते इस खबर का खुलासा देर से किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed