फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों रुपये कमाने वाली रुबीना दिलैक कभी हो गईं थीं पाई-पाई को मोहताज, कर्ज चुकाने के लिए उठाया था ये कदम

Wed, 03 Mar 2021 05:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 03 Mar 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
When Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik Had To Plead With The Makers Of Chotti Bahu To Release Her Salary So She Could Pay Off Her Debts
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम करने के बाद छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो में रुबीना ने राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अली गोनी और राखी सावंत जैसे कलाकारों को कड़ी टक्कर देते हुए ये खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद से रुबीना आए दिन पार्टी कर रही हैं और जश्न मना रही हैं। हालांकि बिग बॉस के घर मे अपने विरोधियों को शांत कर देने वाली रुबीना दिलैक ने अपनी जिंदगी में कड़ा संघर्ष किया है।

When Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik Had To Plead With The Makers Of Chotti Bahu To Release Her Salary So She Could Pay Off Her Debts
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

इस बात में कोई शक नहीं है कि रुबीना छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने 'छोटी बहू' शो से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा वो 'शक्ति', 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह', 'जीनी और जूजू' जैसे शोज में भीं नजर आ चुकी हैं। इन शोज के जरिए रुबीना ना सिर्फ दर्शकों की पसंदीदा बन गईं बल्कि उन्होंने अच्छी खासी कमाई भी की। इतना ही नहीं बिग बॉस 14 से भी उन्हें 36 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है।

When Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik Had To Plead With The Makers Of Chotti Bahu To Release Her Salary So She Could Pay Off Her Debts
रुबीना दिलैक - फोटो : बिग बॉस 14

आज रुबीना सफलता के शिखर पर हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था। आज लाखों करोड़ों रुपये कमाने वाली रुबीना किसी वक्त कर्ज में डूब गईं थीं। एक शो के दौरान रुबीना की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें मेकर्स से सैलरी देने की गुजारिश करनी पड़ी थी ताकि वो अपना कर्जा चुका सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik Had To Plead With The Makers Of Chotti Bahu To Release Her Salary So She Could Pay Off Her Debts
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

साल 2008 रुबीना के लिए काफी मुश्किल भरा था। खबरो की मानें तो शो के लिए किए गए एग्रीमेंट में एक क्लॉज था, जिसके कारण रुबीना को ऐसी मुश्किल झेलनी पड़ी थी। दरअसल उस क्लॉज के मुताबिक उन्हें 90 दिन काम करने के बाद फीस दी जानी थीं। वहीं रुबीना पर कर्ज का दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में उन्होंने मेकर्स से गुजारिश की थी कि वो समय से पहले उन्हें सैलरी दे दें। 

विज्ञापन
When Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik Had To Plead With The Makers Of Chotti Bahu To Release Her Salary So She Could Pay Off Her Debts
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik

हालांकि वक्त बदला और रुबीना के शो 'छोटी बहू' के दूसरे सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। ये सीजन 2011-12 में आया था। इस शो से रुबीना एक फिर दर्शकों के दिलों में बस गईं। इसके बाद रुबीना ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। फिलहाल रुबीना पति अभिनव शुक्ला के साथ जीत का जश्न मना रही हैं। बता दें कि अभिनव शुक्ला भी बिग बॉस का हिस्सा था, लेकिन फिनाले से पहले उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed